How To Care For Plants During Changing Weather: इस बार सितंबर के महीने में जून-जुलाई जैसी तेज धूप के साथ-साथ बरसात भी देखने को मिली है। मौसम का यह उतार-चढ़ाव न केवल इंसानों बल्कि पेड़-पौधों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। बदलते मौसम की वजह से कई बार खिले-खिले फूल और पौधे मुरझाने लगते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या करें ताकि प्लांट्स हमेशा हरे-भरे रहें। यदि इस बदलते मौसम में पौधों की सही देखभाल न की जाए, तो उनके पत्ते पीले पड़ने लगते हैं, वे सूखने लगते हैं या पौधे की ग्रोथ पूरी तरह रुक जाती है। नीचे लेख में गार्डनर कविता तिवारी के बताए गए कारगर तरीकों से आप अपने बगीचे और पौधों को सुरक्षित रख सकती हैं।

पानी देने के तरीके में करें बदलाव

ज्यादातर लोग सालभर पौधों को एक ही रूटीन से पानी देते हैं, जो इस मौसम की सबसे बड़ी भूल है। सितंबर के अंत में तापमान कम होने के कारण मिट्टी से पानी का वाष्पीकरण धीमा हो जाता है।

ऐसे में यदि आप गर्मियों की तरह ही हर दिन या बार-बार पौधों को पानी देंगे, तो गमले की मिट्टी जरूरत से ज्यादा गीली रहेगी। इससे पौधों की जड़ें सड़ने लगती हैं और पत्ते पीले होकर गिरने लगते हैं। हमेशा उंगली से मिट्टी की ऊपरी सतह को छूकर देखें, अगर मिट्टी सूखी लगे तभी अगला पानी दें।

धूप की दिशा और स्थान बदलें

अक्सर लोग गर्मियों के महीनों में पौधों को ऐसी जगह रखते हैं जहां सीधी और तेज धूप न पड़े, लेकिन सितंबर के अंत में धूप की तीव्रता कम हो जाती है। कई बार खिड़की के पास रखे पौधे जो गर्मियों में सुरक्षित थे, उन्हें अब थोड़ी अधिक प्राकृतिक रोशनी की जरूरत होती है।

Image Credit-magnific

अक्सर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं और पौधे डिप्रेशन या रोशनी की कमी का शिकार हो जाते हैं। अपने इनडोर प्लांट्स को ऐसी जगह शिफ्ट करें जहां उन्हें कम से कम कुछ घंटों के लिए हल्की, छ छनी हुई धूप और ताजी हवा मिल सके।

खाद और कीटों की अनदेखी न करें

इस बदलते मौसम में पौधों में कीटों का हमला तेजी से होता है, जिसे लोग अक्सर सामान्य बदलाव समझकर छोड़ देते हैं। उमस भरे इस माहौल में मिलीबग या स्पाइडर माइट्स पत्तियों के पीछे छुपकर पौधे का खराब करते हैं।

Image Credit-magnific

इसके अलावा, लोग इस समय पौधों में भारी केमिकल खाद डाल देते हैं, जबकि यह समय पौधों के आराम करने का होता है। इस दौरान नीम के तेल का स्प्रे करें और केवल हल्की जैविक खाद का ही इस्तेमाल करें, ताकि पौधे सुरक्षित रहें।

इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने बगीचे में लगे पौधों को बदलते समय खराब होने बचा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific