हम सभी के घर में ब्रेड जरूर आता है। आपने देखा होगा क‍ि अब ब्रेड के कुछ ब्रांड्स पैकेट में क्‍ल‍िप लगाकर देते हैं। ऐसे में हम इन क्‍ल‍िप्‍स को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि छोटी और मामूली सी द‍िखने वाली यह क्‍ल‍िप आपके कई काम आसान कर सकती है? जी हां और इसके ल‍िए आपको अलग से कोई और सामान खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

ब्रेड क्‍ल‍िप का कैसे करें इस्‍तेमाल?

अब अगर अगली बार ब्रेड का पैकेट खोलें तो क्‍ल‍िप को फेंकने के बजाय संभालकर रख लें। हम आपको इसके कुछ ऐसे इस्‍तेमाल बता रहे हैं जो आपके काम आएगी।

1. खुले पैकेट को रखें अच्छी तरह बंद

कई बार ऐसा होता है क‍ि हम ब‍िस्‍क‍िट, नमकीन या कुछ मसालों के पैकेट खरीदकर लाते हैं तो एक बार खुलने के बाद ये ठीक से बंद नहीं हो पाते हैं। ऐसे में इनमें नमी का आने का डर बना रहता है। इसल‍िए आप खुले हुए पैकेट को अच्‍छी तरह से पहले मोड़ लें। अब उस पर ब्रेड वाला क्‍ल‍िप लगा दें।

यह भी पढ़ें- सिर्फ बाल धोने के ही नहीं, घर के इन कामों में भी बड़े काम आता है शैंपू; यहां जानें

2. चार्जर और दूसरे तारों को करें ऑर्गनाइज्‍ड

अक्‍सर हमारे घरों में आपने देखा होगा क‍ि चार्जर, ईयरफोन और दूसरे इलेक्‍ट्रॉन‍िक सामानों के वायर आपस में उलझ जाते हैं। खासकर जब इन्‍हें बैग या ड्रॉअर में एक साथ रखना होता है, तब जरूरत के समय इन्‍हें न‍िकालने में मुश्‍क‍िल होती है। ऐसे में आप तार को समेटकर उसके चारों तरफ ब्रेड क्‍ल‍िप लगा सकती हैं। इससे तार एक जगह बंधा रहेगा और बाकी तारों के साथ उलझेगा भी नहीं।

यह भी पढ़ें- साबुन के बचे टुकड़ों को फेंकने के बजाय, ऐसे करें इस्तेमाल; घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी

3. सामानों के लिए बना सकती हैं छोटा हुक

आपने देखा होगा क‍ि कुछ ब्रेड क्लिप में पतली मेटल की पट्टी या तार लगा होता है। इसे मोड़कर क‍िसी हल्‍के-फुल्‍के सामानों काे टांगने के लिए छोटे से हुक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे किचन टॉवल, चाबी या डेकोरेशन की कोई छोटी चीज टांगी जा सकती है। बस ध्‍यान रखें क‍ि बहुत हैवी चीज न टांगे। 

4. मसाले और खाने के पैकेट भी आएंगे काम

आज के समय में आटा, चीनी, मसाले, नमकीन जैसी कई चीजें पैकेट में ही आती हैं। ऐसे में एक बार पैकेट खुलने के बाद उसे दोबारा ठीक से बंद करना मुश्किल होता है। अब इस जगह भी ब्रेड क्लिप काम आ सकती है। इसके ल‍िए पैकेट के खुले हिस्से को मोड़कर उसके ऊपर क्लिप लगा दें। इससे पैकेट का मुंह बंद रहेगा और सामान बाहर भी नहीं गिरेगा।

यह भी पढ़ें- बाथरूम में रखी इन 5 चीजों को न समझें बेकार, घर के मुश्किल कामों के हैं परमानेंट इलाज

इसलिए अगली बार ब्रेड का पैकेट खोलने के बाद क्लिप को सीधे फेंकने के बजाय संभालकर रख लें। इससे एक छोटी चीज दोबारा काम आ जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- पुराने मेकअप प्रोडक्‍ट्स फेंके नहीं, घर के कामों और क्राफ्टिंग में ऐसे करें इस्तेमाल

Image Credit- Freepik/adobe stock