उंगलियों में सुंदर अंगूठियां पहनने का शौक सभी को होता है। कुछ अंगूठियां हमारे लिए बेहद खास होती हैं, जैसे बचपन में पहनाई गई कोई अंगूठी या शादी की अंगूठी। सालों तक इन्हें पहने रहने के बाद, जब इन्‍हें उतारने की कोशिश करते हैं, तो काफी दिक्‍कत होती है। अंगूठी निकालने के चक्‍कर में अक्‍सर यह उंगलियों में बुरी तरह फंस जाती हैं। कई बार तो हम लोग खुद ही किसी अंगूठी को जबरदस्ती उंगली में डाल लेते हैं, लेकिन जब निकालने की कोशिश करें तो पसीने छूट जाते हैं। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप फंसी अंगूठी को आसानी से निकाल पाएंगे।

उंगली में अटकी अंगूठी निकालने के बेहद आसान तरीके

Image Credit: magnific.com

उंगली में फंसी अंगूठी को आप घर बैठे यहां बताए गए घरेलू नुस्‍खों की मदद से आसानी से निकाल सकते हैं।

रिबन का इस्‍तेमाल

सबसे पहले आप उंगलियों में तेल लगाएं। एक साटन का रिबन लें और अंगूठी में डालकर एक तरह से निकाल लें। आधा रिबन अंगूठी के एक तरह होगा और आधा दूसरी तरफ रहेगा। रिबन को धीरे से अंगूठी के आगे ज्‍वांट पर लपेटते हुए अच्‍छी तरह से पकड़कर रखें। अब दूसरी तरफ के रिबन को अंगूठी के पीछे से आगे की तरफ घुमाते हुए खींचते जाएं। इस तरह रिंग आसानी से बाहर आ जाएगी।

वैसलीन का इस्‍तेमाल

आप एक चम्‍मच में वैसलीन लें और उसमें दो बूंद विटामिन ई ऑयल डालें। इसे मिलाकर अंगूठी और उंगली पर अच्‍छी तरह 1 मिनट तक मसाज करें। धीरे- धीरे अंगूठी को गोल गोल घुमाते जाएं और बाहर की तरफ लाएं। ध्‍यान रहे कि जबरदस्‍ती खींचना नहीं है, गोल गोल घुमाते हुए उंगली से निकालना है। बस कुछ ही देर में आसानी से रिंग बाहर आ जाएगी।

एलिवेशन तकनीक फटाफट करेगी काम

सबसे पहले आप उंगलियों में अच्‍छी तरह से मसाज करें। हाथ को कंघे से उठाकर 1 से 2 मिनट तक होल्‍ड करे। इसे एलिवेशन तकनीक कहते हैं। अंगूठी को निकालने का प्रयास करें। यह आसानी से बाहर आ जाएगी।

Image Credit: magnific.com

अंगूठी पहनने के दौरान ये बातें आएंगी काम

अंगूठी पहनते समय अगर थोड़ी सी बातों को ध्यान में रख लिया जाए, तो यह समस्या कभी होगी ही नहीं। अंगूठी हमेशा सही नाप की हो। कभी भी जबरदस्ती किसी अंगूठी को अपनी उंगली में डालने की कोशिश ना करें। रात में सोने से पहले कोशिश करें, कि अपनी अंगूठी को उतार कर रख दें। इससे आपको अपने हाथों के बदलते हुए आकार का पता चलता रहेगा।

फंसी हुई अंगूठी को निकालने के लिए आप फिसलन वाली चीजों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। यह सबसे सरल और असरदार तरीका है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com