Homemade Orange Sindoor Tips: छठ महापर्व में सुहागिनों के लिए सिंदूर का खास महत्व होता है। नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, व्रत की हुई महिलाएं पूरी श्रद्धा से तैयार होती हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाला सिंदूर कई बार केमिकल से बना होता है, जिससे माथे पर एलर्जी और जलन हो सकती है।

ऐसे में इस बार छठ पूजा 2026 पर आप घर पर ही शुद्ध और हर्बल सिंदूर (Chhath Puja 2026 Herbal Homemade Orange Sindoor) बना सकती हैं। यह हल्दी, पान चूना और नींबू से बनता है, जो पूरी तरह नेचुरल होता है और स्किन के लिए भी सेफ माना जाता है।

घर पर हर्बल सिंदूर बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस साल अगर आप भी घर में ही सिंदूर बना रही हैं, तो पहले इन सामान को अलग कर लें।

  • शुद्ध हल्दी पाउडर - 2 बड़े चम्मच
  • खाने वाला पान चूना या बेकिंग सोडा - एक चुटकी से आधा छोटा चम्मच तक
  • नींबू का रस - आधा से एक छोटा चम्मच
  • बादाम तेल, नारियल तेल या शुद्ध घी - 2 से 3 बूंद
  • गुलाब जल या पानी - जरूरत पड़ने पर

image credit-pinterest (Priya)

घर पर हर्बल सिंदूर बनाने का तरीका

घर पर सिंदूर को बनाना काफी आसान है। इसे बनाने से आपको केमिकल और एलर्जी नहीं होगी। यह काफी आसानी से बन जाता है।

  • सबसे पहले एक साफ कांच या चीनी मिट्टी के कटोरे में 2 चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर डाल लें।
  • अब इसमें एक चुटकी खाने वाला पान चूना या बेकिंग सोडा डालें। यही चीज हल्दी के पीले रंग को नारंगी में बदलती है।
  • अब इसमें ताजा नींबू का रस की कुछ बूंदें डालें। जैसे ही नींबू, चूना और हल्दी आपस में मिलेंगे, रंग बदलना शुरू हो जाएगा।
  • अगर आपको गहरा लाल नहीं, बल्कि पारंपरिक नारंगी-केसरिया रंग चाहिए, तो चूना और नींबू कम मात्रा में रखें। ज्यादा मात्रा डालने पर रंग गहरा लाल हो जाता है।
  • अब इसमें 2 से 3 बूंद बादाम तेल, नारियल तेल या घी मिलाएं। इससे सिंदूर रूखा नहीं लगेगा और माथे पर आसानी से लगेगा।
  • मिश्रण को एक प्लेट में पतला फैलाकर 2-3 घंटे के लिए छाया या हल्की धूप में सुखाएं।
  • सूखने के बाद इसे हल्के हाथ से पीसकर बारीक कपड़े या छलनी से छान लें।
  • अब आपका हर्बल सिंदूर तैयार है। इसे साफ एयरटाइट डिब्बी में रखें।

image credit-pinterest (Susie Perez Fernandez)

सिंदूर बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

घर पर सिंदूर बनाते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें, वरना आपको नुकसान पहुंच सकता है।

  • अगर रंग ज्यादा लाल हो जाए, तो थोड़ी और सूखी हल्दी मिला लें, रंग फिर से नारंगी हो जाएगा।
  • मिलाने के लिए धातु की चम्मच का इस्तेमाल न करें। कांच, लकड़ी या प्लास्टिक की चम्मच ही लें।
  • त्वचा संवेदनशील हो, तो पहले कलाई पर थोड़ा लगाकर जांच जरूर कर लें।

छठ पूजा में शुद्धता ही सबसे बड़ी पूजा है। बाजार के केमिकल वाले सिंदूर की जगह इस बार घर का बना हर्बल सिंदूर लगाएं। यह बनाने में आसान है, सस्ता है और त्वचा के लिए भी सेफ है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-gemini