हालांकि, आपका ये मानना पूरी तरह से सही नहीं है। कई इंडोर प्लांट्स ऐसे होते हैं जो कम रोशनी में भी अच्छी तरह से ग्रो कर सकते हैं। बस उनकी केयर करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। तो अगर आपके घर में भी सीधी धूप नहीं आती है तो हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे पौधे आसानी से ग्रो कर सकेंगे। आइए जानते हैं-
पौधों को खिड़की के पास रखें
आपके घर में भले ही सीधी धूप न आती हाे, लेकिन उन्हें नेचुरल लाइट मिलना जरूरी है। ऐसे में आप इंडोर प्लांट्स को खिड़की के पास रखें जहां बाहर की रोशनी आती हो। आपको बता दें कि ज्यादातर इंडोर प्लांट्स को डायरेक्ट धूप की जरूरत नहीं होती है, बस उनके लिए नेचुरल रोशनी ही काफी होती है।
यह भी पढ़ें- DIY Planters: नारियल की खोल से बनाएं ये खूबसूरत प्लांटर्स, घर और गार्डन को मिलेगा खूबसूरत लुक
समय-समय पर पौधों की जगह बदलें
अगर आप किसी पौधे को एक ही जगह रखती हैं तो इससे भी उन्हें बराबर रोशनी नहीं मिल पाती है। इसलिए समय-समय पर उनका जगह चेंज करती रहें या गमले को थोड़ा घुमा भी सकती हैं। इससे पौधे के पूरे हिस्से को बराबर रोशनी मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें- Old Mug DIY: 20 रुपये में पुराने कॉफी मग से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर, Balcony की बढ़ जाएगी खूबसूरती
जरूरत से ज्यादा पानी न दें
ज्यादातर लोगों को लगता है कि जितना ज्यादा पानी देंगे, पौधे उतनी ही तेजी से ग्रो करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। ज्यादा पानी देने से पौधों की जड़ें खराब हाे सकती हैं। दरअसल, कम रोशनी में गमले की मिट्टी जल्दी नहीं सूखती है। इसलिए पानी देने से पहले मिट्टी को चेक जरूर कर लें।
पत्तियों की सफाई करती रहें
पौधों की सफाई करना भी उतना ही जरूरी होता है। आपने देखा होगा कि पत्तियों पर भी धूल जम जाती है। इससे उन्हें रोशनी सही से नहीं मिलती है और इनकी ग्रोथ रुक जाती है। इसलिए समय-समय पर किसी सॉफ्ट कपड़े से पत्तियों को साफ करती रहें।
सही इंडोर प्लांट्स खरीदें
आपको बता दें कि सभी इंडोर प्लांट्स कम रोशनी में अच्छे से ग्रो नहीं कर सकते हैं। इसलिए पौधे खरीदते समय ध्यान रखें कि जो लो-लाइट कंडीशन में भी अच्छे से ग्रो करते हों, उन्हें ही लें। आप स्नेक प्लांट, पीस लिली, मनी प्लांट जैसे इंडोर प्लांट्स ले सकती हैं।
अगर आपके घर में भी सीधी धूप नहीं आती है, तो आप ऊपर बताई गई ट्रिक से कम रोशनी में इंडोर प्लांट्स को ग्रो कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
