Kitchen Sink Cleaning Hacks: आजकल महिलाएं जितना अपने घर को चमकाना चाहती हैं, उतना ही अपने किचन को भी साफ रखना चाहती हैं, लेकिन कभी-कभी किचन का सिंक आपको निराश कर देता है। कई बार सिंक इतना ज्यादा गंदा हो जाता है कि उससे बदबू आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सिंक तेल, ग्रीस और गंदगी की वजह से काला और चिपचिपा हो जाता है। अगर आप अपने किचन सिंक को बिना हाथ लगाए धोना चाहती हैं तो हम आपके लिए बबलिंग क्लीनिंग तकनीक (Bubbling Cleaning Technique) लेकर आए हैं, जो आपके काफी काम आएगी। आइए जानते हैं इस तकनीक के बारे में-
क्या होती है बबलिंग क्लीनिंग तकनीक?
बबलिंग क्लीनिंग बिना स्क्रब वाली सफाई तकनीक है। इसमें सिंक में बेकिंग सोडा डालकर ऊपर से सिरका डाला जाता है, जिससे बबल्स बनते हैं और 15-20 मिनट में सारी गंदगी को निकाल देते हैं।
image credit-magnific
बबलिंग क्लीनिंग तकनीक में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री
इस तकनीक के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होती हैं, जिनकी मदद से आप अपने सिंक को एकदम चमका सकती हैं, वो भी बिना हाथ लगाए।
- 1 कप बेकिंग सोडा (मीठा सोडा)
- 1 से 2 कप सफेद सिरका
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1 केतली या बड़े बर्तन में उबलता पानी
Image Credit- Magnific
बबलिंग क्लीनिंग का तरीका
बबलिंग क्लीनिंग एक ऐसी सफाई है, जो बिना हाथ लगाए, आपके सिंक को साफ कर देगी। आइए जानते हैं कि इसे कैसे किया जा सकता है। क्या है इस नई तकनीक के स्टेप।
सिंक को खाली करें
गंदे किचन सिंक को साफ करने के लिए आप सबसे पहले सभी बर्तन और कचरे को सिंक से निकालें।
बेकिंग सोडा छिड़कें
बर्तन निकालने के बाद सिंक को सूखने दें और फिर नाली और पूरे सिंक में अच्छी तरह से बेकिंग सोडा पाउडर छिड़क दें।
सिरका डालें (बबलिंग रिएक्शन)
इसके बाद, आप बेकिंग सोडा पर धीरे-धीरे सफेद सिरका डालें। जैसे ही आप सिरका डालेंगी, तो एक रिएक्शन दिखेगा, जिसकी वजह से तेजी से झाग और बबल्स (Bubbles) उठने लगेंगे, जो गंदगी को हटने में मदद करेंगे।
15 मिनट के लिए छोड़ दें
यह झाग सिंक में आप बस 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसमें आपको हाथ लगाने की जरूरत नहीं है, बबल्स खुद ही सब साफ कर देंगे।
गर्म पानी डालें
जब आपके 15-20 मिनट हो जाएं, तो एक बर्तन में उबला हुआ गर्म पानी लें और उसे पूरे सिंक और नाली के अंदर डाल दें। पानी डालते ही सारी गंदगी साफ हो जाएगी।
यह बबलिंग क्लीनिंग तकनीक आसान और असरदार है। इस तकनीक को अपनाने से बिना मेहनत के सिंक चमक जाएगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main image credit- Magnific
