How to Make Rangoli Colors At Home: दिवाली पर रंगोली के बिना घर अधूरा लगता है, लेकिन बाजार के केमिकल वाले रंगो से हाथों में खुजली, एलर्जी और जानवरों को नुकसान का डर रहता है। इस बार दिवाली पर क्यों न किचन की चीजों से ही नैचुरल और इको-फ्रेंडली रंगोली कलर बनाए जाएं। ये रंग न सिर्फ सेफ हैं, बल्कि दिखने में भी बाजार से ज्यादा चमकदार लगते हैं। यहां जानिए 5 आसान तरीके, जिनसे आप घर पर ही रंगोली के रंग तैयार कर सकती हैं।
घर पर कलर बनाने का तरीका
इस साल अगर आप भी घर पर रंगोली कलर बनाने की सोच रही हैं, तो किचन में मौजूद इन सामान का यूज कर सकती हैं।
1. पीला रंग
पीला रंग बनाने के लिए हल्दी पाउडर को चावल के आटे में मिलाएं। यह रंग सेफ होता है। मिश्रण को धूप में अच्छी तरह सुखाकर छान लें, ताकि पाउडर एकदम स्मूद हो जाए। यह रंगोली के बेस के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
2. हरा रंग
ताजा पालक या मेथी के पत्तों को छाया या धूप में पूरी तरह सूखने तक सुखाएं। जब पत्ते कुरकुरे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक हरा पाउडर बना लें। यह नैचुरल हरा रंग रंगोली को फ्रेश लुक देता है।
3. लाल रंग
लाल गुलाब की पंखुड़ियां इकट्ठा करें या सूखे चुकंदर के पाउडर का इस्तेमाल करें। पंखुड़ियों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें। इससे गहरा फ्लोरल लाल रंग तैयार होगा, जो रंगोली में जान डाल देगा।
4. नारंगी रंग
ताजे संतरे छीलें और उनके छिलकों को पूरी तरह सूखने तक सुखाएं। जब छिलके कुरकुरे हो जाएं, तो उन्हें पीसकर छान लें। इससे एनर्जेटिक नारंगी रंग मिलेगा, जो दिवाली की खुशियों को और बढ़ा देगा।
5. सफेद रंग
सफेद रंग के लिए बराबर मात्रा में बारीक चावल का आटा और नमक या सूजी मिलाएं। यह ब्राइट और क्लीन व्हाइट पाउडर बनता है, जो रंगोली की फाइन आउटलाइन और डिटेलिंग के लिए सबसे बेस्ट है।
रंगोली कलर बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
अगर घर पर रंगोली का कलर बनाने की सोच रही हैं, तो नीचे दी गई बातों को जरूर फॉलो करें।
- रंगों को हमेशा सूखी जगह पर एयरटाइट डिब्बे में रखें, नमी से रंग खराब हो जाते हैं।
- पाउडर को हमेशा बारीक छलनी से छानें, तभी रंगोली साफ और सुंदर बनेगी।
- हल्दी वाला पीला रंग कपड़ों पर लग सकता है, इसलिए रंगोली बनाते समय पुराने कपड़े पहनें।
- छोटे बच्चों और पालतू जानवरों से रंगों को दूर रखें, भले ही ये नैचुरल हों।
- रंगोली बनाते समय पहले सफेद रंग से आउटलाइन बनाएं, फिर बाकी रंग भरें।
यह भी पढ़ें- Diwali 2026 Rangoli Designs: इस साल ट्रेंड में हैं ये 5 मॉडर्न रंगोली डिजाइन, मिनटों में बनकर होगी तैयार
ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रख आप घर में ही रंगोली के कलर बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- pinterest (savanna Bullington)
