घर की सुरक्षा के साथ ही लाइट की खपत कम करने में एलईडी सेंसर बल्ब सबसे कारगर तरीका है। यह बल्ब आपके घर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस लाइट्स में एक खास इनबिल्ट फीचर होता है, जहां अचानक किसी चीज के सामने आते ही वे जल उठती हैं और हटते ही बंद हो जाती हैं। यह कमाल इनमें लगे मोशन सेंसर की वजह से होता है।ऐसे में किसी भी अजनबी के घर में कदम रखते ही ये बल्ब काम करना शुरू कर देते हैं और आप सावधान हो सकते हैं।
कैसे चोरों के आने पर करेंगी अलर्ट?
Image Credit:magnific.com
इन मोशन सेंसर वाली लाइट्स को आप किफायती दामों में खरीद सकते हैं। इसकी खासियत की बात करें, तो मोशन सेंसर लाइट्स आपका बिजली का खर्च भी कम करेंगी। इनमें एक अलग तरह के प्रकाश का अनुभव भी आपको मिलेगा। इन लाइट्स को आप घर में डोर या बाथरूम किसी भी जगह पर इंस्टॉल करवा सकते हैं। इनमें मैक्सिमम 6 मीटर तक का डिस्टेंस सेंसर दिया होता है, साथ ही 360 डिग्री रोटेशन मूवमेंट भी मिलता है। अगर आप चोरों से अलर्ट के लिये इसे घर में लगाना चाहते हैं, तो इसे आप खिड़की या दरवाजों पर लगा दें, जिससे कोई अगर रात में घुसने की कोशिश करेगा तो सेंसर के संपर्क में आते ही ये लाइट्स अपनेआप जल उठेंगी।
जानें सेंसर एलईडी बल्ब की कीमत
Image Credit: magnific.com
आप चाहें तो अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर चेक करने के बाद इन्हें खरीद सकती हैं। यहां आपको कई टॉप ब्रांड्स आसानी से मिल जाएंगे। ये बल्ब अफोर्डेबल प्राइस पर मिल जाते हैं। कई आकर्षक फीचर्स भी लैस होते हैं। इनकी कीमत करीब 300 से 500 रुपये के बीच रहती है।
इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है, कि आपको इन्हें ऑन करने के लिए स्विच की जरूरत नहीं। यह उन सभी लोगों के लिए बहुत आसान है, जिनके लाइटिंग स्विच कमरे के बाहर की बजाय अंदर होते हैं, जिससे अंधेरे कमरे में लाइट स्विच ढूंढने में दिक्कत नहीं होती। LED मोशन सेंसर बल्ब कहीं भी लगाए जा सकते हैं, चाहे यार्ड हो, पोर्च हो या गैराज। यह बहुत प्रैक्टिकल है, क्योंकि आपको यह पक्का करने के लिए पूरे घर को चेक करने की जरूरत नहीं है, कि कोई भी लाइट चालू तो नहीं रह गई है।
यह भी पढ़ें- Inverter Care Tips: इन्वर्टर की बैटरी खराब होने से बचानी है? भूलकर भी नल का पानी डाला तो कबाड़ हो जाएगी बैटरी
मोशन सेंसिंग लाइट एक बार ऑन होने के बाद खुद ही जल उठती हैं और जैसे ही इसके आसपास की एक्टिविटीज रुक जाती हैं। लाइट ऑफ हो जाती है। ऐसे में इन्हें ऑन-ऑफ करने की आपको जरूरत नहीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : AI, magnific.com
