हर घर में लोग ऐसी-ऐसी बातों पर भरोसा करते हैं, जिसका सच लोगों को नहीं पता होता। घर में माता-पिता से अगर सवाल किया जाए, तो उनका जवाब होता है कि यह पूर्वजों की सीख है या वर्षों से चली आ रही है। हालांकि, कभी किसी ने इसके पीछे का सच क्या है? इसके बारे में जानने की कोशिश नहीं की। हालांकि, कई बातें वैज्ञानिकों की नजर से सही साबित भी हुईं, लेकिन कुछ मान्यताएं बिना किसी ठोस सबूत के आज भी चलती आ रही है। केवल विश्वास और परंपरा के आधार पर पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोग इसे फॉलो कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन मान्यताओं के बारे में बताएंगे, जिसे आप भी फॉलो करती होंगी, लेकिन इसके पीछे का असली कारण आपको नहीं पता होगा।

बिल्ली का रास्ता काटना

आपने भी इस मान्यता के बारे में सुना होगा कि बिल्ली ने रास्ता काट दिया, तो कुछ अशुभ होगा। घर से निकलते समय बिल्ली रास्ता काट दे, तो कुछ लोग वहीं रुककर इंतजार करते हैं कि पहले उस रास्ते से कोई गुजर जाए, फिर वह आगे बढ़ेंगे। दूसरे व्यक्ति के पहले जाने के बाद ही वह आगे बढ़ते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसके पीछे का असली कारण क्या था?

माना जाता है कि पहले के समय में लोग पैदल या बैलगाड़ी से सफर करते थे। उस समय सड़कों पर लाइट नहीं होती थी और रात के समय देखना मुश्किल होता था। ऐसे में अचानक बिल्ली रास्ता काटकर भागती थी, तो लोगों को लगता था कि जरुर आगे कोई जंगली जानवर होगा, इसलिए वह डरकर भाग रही है। कहते हैं कि यही कारण था तब लोग कुछ देर रुककर आगे बढ़ते थे। हालांकि, अब इसे कुछ बुरा होने का संकेत माना जाता है। वैज्ञानिक रूप से बिल्ली के रास्ता काटने से कुछ गलत होगा, इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता।

नींबू-मिर्ची टांगना

आप भी कोई काम शुरू करने, दुकान खोलने या नया वाहन खरीदने पर, नींबू-मिर्ची टांगते होंगे। इसे बांधने से लोगों का मानना है कि बुरी नजर नहीं लगती। हालांकि, पहले लोग मानते थे कि नींबू और मिर्च से गंध और कीड़े दूर रहते हैं। पहले ऐसा कोई स्प्रे नहीं बना था, जिससे कीड़े दूर किए जा सकें, इसलिए लोग नींबू-मिर्ची बांधते थे। देखा जाए, तो आज तक इसे लेकर भी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है। हालांकि, लोग इसका प्रयोग टोटके की तरह करते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्यों हमेशा एक साधारण कंबल में लिपटे रहते थे नीम करौली बाबा? बेहद अनोखी है वजह

रात में नाखून नहीं काटना चाहिए

रात में नाखून काटना अशुभ माना जाता है, कहा जाता कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। हालांकि, इसका असली सच क्या है कोई नहीं जानता। पुराने समय की मान्यता के अनुसार माना जाए, तो कहा जाता है कि पहले के समय में बिजली नहीं होती थी और लोगों को दीपक या लालटेन की रोशनी में बैठकर ब्लेड से किसी धारीदार चीज से नाखुन काटना पड़ता था, ऐसे में उंगली कट सकती थी, इसलिए लोग रात में काटने से मना करते थे।

इसे भी पढ़ें- दुनिया की इन 7 जगहों पर नहीं डूबता है सूरज, जानिए यहां के लोग रात में कैसे सोते हैं?

इसके अलाव शाम के बाद झाड़ू नहीं लगाना को जहां लोग लक्ष्मी जी का घर छोड़ देना या धन की कमी मानते हैं, इसके पीछे भी अलग मान्यता कही जाती है। माना जाता है कि पहले के समय लाइट नहीं होने पर कहीं कोई किमती सामान बाहर न चला जाए, इसलिए लोग शाम के समय झाड़ू लगाने से मना करते थे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific