प्रेस किए हुए कपड़े पर एक अलग सी चमक होती है। ऑफिस जाना हो, पार्टी में शामिल होना हो या फिर दोस्तों से मिलने जाना हो, इससे पहले अधिकतर लोग कपड़े आयरन करते हैं। हालांकि, कई बार धोने के बाद कपड़े उठाकर बिना फोल्ड किए या बिना सुलझाए अलमारी में रखने से उनमें जिद्दी सिलवटें पड़ जाती हैं, जो घंटों तक प्रेस करने के बाद भी हटने का नाम नहीं लेतीं। ऐसे में परेशान होकर लोग दूसरा कपड़ा निकाल लेते हैं या फिर इस्त्री करने वाले अंकल या आंटी को दे आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका आजमाकर कपड़े पर मौजूद जिद्दी से जिद्दी सिलवटें चुटकी में हटा सकती हैं। इसके लिए केवल आपको फॉयल को कपड़े के नीचे बिछाने की आवश्यकता पड़ती है। जानें कि कैसे काम करता है यह तरीका?

कपड़े से जिद्दी सिलवटें कैसे हटाएं?

सर्दी हो या गर्मी कपड़े पर मौजूद सिलवटों को हटाने का आसान तरीका उन्हें प्रेस करना है। मगर क्या आपको पता है कि जिद्दी सिलवटों को घंटों के बजाय मिनट में हटाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरा तरीका।

एल्युमिनियम फॉयल वाली ट्रिक से कैसे हटाएं कपड़े से सिलवटें

  • कपड़े से सिलवटें हटाने के लिए सबसे पहले बिस्तर या मेज (जहां आप कपड़ा प्रेस करने वाली हैं) वहां पर एल्युमिनियम फॉयल (चमकदार वाला हिस्सा ऊपर करके) की एक शीट बिछाएं।
  • इस बात का ध्यान दें कि फॉयल पूरे हिस्से को कवर कर रहा हो, जहां पर कपड़ा रखकर प्रेस करेंगी।
  • इसके बाद फॉयल पर हाथ फेरकर सीधा या बराबरा करें, ताकि कोई सिलवटें न हो।
  • इसके बाद फैब्रिक के हिसाब से आयरन का टेंपरेचर सेट करें।
  • अब कपड़े को फॉयल के ऊपर फैलाएं और प्रेस करें।
Image Credit-ai

एल्युमिनियम फॉयल वाले हैक से कपड़े की सिलवटें जल्दी कैसे दूर होती हैं?

अब सवाल आता है कि एल्युमिनियम फॉयल वाले हैक से कपड़े की सिलवटें कैसे दूर होती है? बता दें कि फॉयल इस्त्री की गर्मी को वापस कपड़े की तरफ रिफलेक्ट यानी वापस करता है, जिससे कपड़े को दोनों तरफ से हीट मिलती है। ऐसे में आपको कपड़े को दोनों तरफ आयरन करने की जरूरत नहीं पड़ती हैं। साथ ही आगे और पीछे दोनों तरफ हीट मिलने के कारण कपड़े से सिलवटें आसानी से हट जाती हैं।

Image Credit-magnific

एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका आजमाते समय ध्यान रखें ये बातें

इस ट्रिक से आप जब भी कपड़े को प्रेस करें, तो कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। नीचे जानें-

  • नाजुक कपड़ों पर इस ट्रिक को आजमाते समय ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर से सिल्क, साटन, भन और सिंथेटिक फैब्रिक।
  • प्रेस के टेंपरेचर को चेक करके ही कपड़े पर चलाएं। ज्यादा हीट होने पर स्विच बंद कर दें।
  • फॉयल को बिछाते समय उस पर मौजूद सिलवटों को हाथ से बराबर करें।

इसे भी पढ़ें- ₹5 में घर पर करें महंगे कपड़ों की Dry Cleaning, लॉन्‍ड्री में नहीं देने पड़ेंगे हजारों रुपए

ऊपर लेख में बताया गया हैक आजमाते समय अगर आप सही तरीका और कुछ बातों का ध्यान रखती हैं, तो न केवल काम आसान होगा बल्कि समय भी बचेगा। ऐसे ही कमाल के हैक्स और ट्रिक्स पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर जरूर करें।

Image Credit-main image (gemini)