आपका पूरा घर काफी सुंदर लगता है, उसकी सजावट को लेकर भी आप काफी मेहनत करती हैं, लेकिन घर का गलियारा कैसे सजाएं, इस बात से परेशान हैं? तो चिंता न करें क्योंकि हम आर्टिफिशयल पौधों के ऐसे आइडिया लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आपका वो गलियारा भी सुंदर लगेगा, जिसमें धूप नहीं आती है। ये आपके हॉलवे को हरा-भरा और सुंदर लुक देने का काम करते हैं। इन सुझावों में आपको आर्टिफिशियल हैंगिंग प्लांट्स, फर्न और क्रीपर्स, वर्टिकल गार्डन पैनल और पाम या बंबू ट्री जैसे ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं। आर्टिफिशियल होने के चलते न तो इनके रखरखाव की चिंता होती है और न ही ये जल्दी खराब होते हैं। अपने गलियारे की जगह और घर की सजावट के अनुसार आप इनका आसानी से चुनाव कर सकती हैं।

आर्टिफिशियल हैंगिंग प्लांट्स

ज्यादातर लोगों की बालकनी से लेकर गार्डन तक में हैंगिंग प्लांट्स देखने को मिलते हैं, जिससे उनकी जगह एकदम हरी-भरी और खूबसूरत लगने लगती है। ऐसे में अगर आप अपने हॉलवे की सजावट के लिए भी कुछ ऐसा ही देख रहे हैं, तो आर्टिफिशल हैंगिंग प्लांट्स का चयन करना बेहतरीन रहेगा। न तो इन्हें सूरज की रोशनी की जरूरत होती है और न ही रखरखाव की। अगर आपके गलियारे में जगह की कमी है, तो ये सबसे अच्छा आइडिया है आपके लिए। इनको आप दीवारों या ऊपर की शेल्फ पर आसानी से लटका सकते हैं। ये कम जगह में भी घना और प्राकृतिक हरा लुक देते हैं।

आर्टिफिशियल फर्न और क्रीपर्स

यूं तो असली फर्न पौधें की देखभाल करना काफी मुश्किल रहता है। ऐसे में अगर आप अपने गलियारे को हरा-भरा दिखाना चाहते हैं, लेकिन असली पौधों की देख-भाल करने का समय नहीं है तो अब समय है अपने हॉलवे को आर्टिफिशयल फर्न और क्रीपर्स की मदद से सजाने का। अगर गलियारे में सूरज की रोशनी नहीं भी आती है, तो भी कोई समस्या की बात नहीं है। इन्हें हॉलवे की रेलिंग या वॉल ब्रैकेट पर सजाया जा सकता है। इनकी मदद से गलियारा भरा-भरा और सुंदर लगता है।

वर्टिकल गार्डन पैनल

अगर आप अपने हॉलवे की बोरिंग दीवार को सबसे अलग और सुंदर दिखाना चाहते हैं, तो वर्टिकल गार्डन पैनल आपके लिए अदभूत आइडिया रहेगा। इसकी मदद से गलियारे की किसी लंबी सादी दीवार को पूरी तरह कवर किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए 12x12 इंच के इंटरलॉकिंग आर्टिफिशियल ग्रीन पैनल या घास की दीवार का उपयोग कर सकते हैं। सही तरीके से लगाने के बाद आपका घर भी सुंदर लगेगा और ये आपके लिए एक फोटो स्पॉट भी बन जाएगा।

आर्टिफिशयल पाम या बंबू ट्री

पाम या बंबू ट्री घर के लिए काफी शुभ माना जाता है, जिसके चलते लोगों के बीच इसका क्रेज भी काफी बढ़ गया है। अगर समय की कमी के चलते या सही से रखरखाव न कर पाने के डर से आपने अभी तक इन्हें नहीं लिया है, तो अब समय है आर्टिफिशलय पाम या बंबू ट्री को अपने घर लाने का। ये उस प्रकार के गलियारे के लिए बढ़िया रहते हैं जहां सूरज की रोशनी कम या बिलकुल न आती हो। इन्हें हॉलवे के कोने पर लगया जा सकता है, जिससे की वो खाली न दिखें। इसके लिए आपको 3 से 4 फीट लंबा आर्टिफिशियल पाम या बांस का पौधा लेना होगा। इनकी मदद से आपके गलियारे को फ्रेश लुक मिलता है।

आर्टिफिशयल स्नेक प्लांट

गलियारे के लिए एक और बेहतरीन और आधुनिक आइडिया की बात करें तो आप इसके लिए आर्टिफिशियल स्नेक प्लांट का चुनाव कर सकते हैं। इसके पत्ते सीधे ऊपर की ओर बढ़ते हैं, इसलिए यह संकरे गलियारों या हॉलवे में भी चलने की जगह घेरे बिना आसानी से फिट हो जाता है। इसकी गहरी हरी और पीले किनारों वाली पत्तियां किसी भी साधारण कोने को तुरंत स्टाइलिश बना देती हैं। आर्टिफिशियल होने के चलते न तो इन्हें सूरज की रोशनी की जरूरत होती है, और न ही रखरखाव की।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।