घर के गार्डन में हरी-भरी घास हो तो पूरा स्पेस काफी अच्छा लगने लगता है, लेकिन सिर्फ घास लगा देना ही काफी नहीं होता है। सही घास का हाेना भी जरूरी है, क्योंकि हर घास की पानी, धूप और कटाई की जरूरत अलग होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि गार्डन के लिए दूर्वा घास लगाएं या कोई दूसरी नॉर्मल सी लॉन ग्रास लगा लें?

दूर्वा एक ऐसी घास है जो गर्मी के साथ-साथ सूखेपन को भी अच्‍छे से सहना जानती है। इसकी खास बात यह है क‍ि ये जल्दी फैलती भी है और लंबे समय तक टि‍कती भी हैं, लेकिन इसकी कुछ कमियां भी हैं। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि दूर्वा और नॉर्मल घास में क्या फर्क है और आपके गार्डन के लिए कौन सा ऑप्शन सही हो सकता है?

image credit- magnific

दूर्वा घास क्या है?

आप सभी दूर्वा घास के बारे में तो जानती ही होंगी। इसे भगवान गणेश को अर्पित क‍िया जाता है। दूर्वा घास को अंग्रेजी में Bermuda grass भी कहते हैं। इसकी खास बात यह है क‍ि ये गर्म मौसम में भी अच्छी तरह बढ़ने वाली घास है और तेज धूप में भी खराब नहीं होती। इसकी खास बात यह है क‍ि ये कम पानी मिलने पर भी यह कई दूसरी घास से बेहतर ट‍िकती है। इसकी एक और खास बात यह है कि यह ऊपर और जमीन के अंदर दोनों तरफ फैलने वाली स्‍टेम से तेजी से फैलती है।

यह भी पढ़ें- घास और दूर्वा में क्या होता है अंतर, जानें कैसे करें इसकी पहचान

दूर्वा घास के फायदे

अगर आपके गार्डन में दिनभर अच्छी धूप आती है और वहां लोग चलते-फिरते भी हैं, तो दूर्वा आपके ल‍िए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसके कुछ फायदे ये हैं-

  • गर्मी को अच्छी तरह सह लेती है।
  • पानी न म‍िलने पर भी लंबे समय तक टि‍क सकती है।
  • ये तेजी से फैलती है।
  • धूप वाली जगह के लिए अच्छी रहती है।

यानी अगर आपका गार्डन सिर्फ दिखाने के लिए नहीं है बल्कि घर के लोग वहां बैठते और चलते भी हैं, तो दूर्वा काम की हो सकती है, लेकिन दूर्वा में एक कमी भी है।

Image Credit- Magnific

दूर्वा को जहां अच्छी धूप मिलती है, वहां यह काफी अच्छी रहती है, लेकिन ज्यादा छांव वाली जगह इसके लिए सही नहीं होती है। इसलिए अगर आपके गार्डन में छाया ज्‍यादा आती है तो घास को पर्याप्त धूप नहीं मिलेगा और यह खराब हो जाएगी।

नॉर्मल लॉन ग्रास क‍ितनी ठीक है?

लॉन के लिए कोई एक घास सही नहीं होती, हर जगह अलग-अलग घास चलती है। कुछ घास बहुत सॉफ्ट होती हैं, तो कुछ एकदम मजबूत। जैसे Zoysia घास धीरे-धीरे बढ़ती है और ये देखने में भी अच्‍छी लगती है, जबकि दूर्वा घास बहुत तेजी से फैलती है और उस पर ज्यादा चलने-फिरने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़ें- घर में दूब का पौधा लगाते समय ध्यान रखें वास्तु के ये नियम, आएगी सुख समृद्धि

किसकी मेंटेनेंस है आसान?

पानी बचाने और गर्मी झेलने के मामले में दूर्वा घास सबसे बढ़िया ऑप्शन है, लेक‍िन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें मेहनत नहीं है। यह बहुत तेजी से बढ़ती है, इसलिए सीजन में इसकी कटाई बार-बार करनी पड़ती है।

दूर्वा घास लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप दूर्वा घास लगा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए। जैसे-

  • गार्डन में तेज धूप आनी चाहिए।
  • घास को ज्यादा बड़ा मत होने दें।
  • टाइम-टाइम पर उसकी कटाई करती रहें।
  • अगर लंबे समय तक बारिश न हो, तो पानी दें।
  • यह फूलों की क्यारियों में न फैले, इसलिए किनारों को साफ रखें।

आपके गार्डन के लिए कौन सी घास बेस्ट है?

अगर आपके गार्डन में अच्छी धूप आती है, लोग उस पर चलते-फिरते हैं और आपको ऐसी घास चाहिए जो गर्मी और कम पानी झेल ले, तो आंख बंद करके दूर्वा लगा सकती हैं, लेकिन अगर आपके गार्डन में छांव ज्यादा रहती है या आपको एकदम सॉफ्ट और स्टाइलिश लुक चाहिए, तो आपको कोई दूसरी घास देखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- तुलसी में बारिश के बाद उग आई है घास? बिना पौधे को नुकसान पहुंचाए इस 1 तरीके से हटाएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Magnific