फ्रिज में सब्जियां रखते समय अक्सर जगह कम पड़ने लगती है। कभी टमाटर और हरी मिर्च के पैकेट एक-दूसरे के ऊपर रखे होते हैं, तो कभी धनिया और अदरक के लिए अलग जगह नहीं मिलती। ऐसे में फ्रिज को व्यवस्थित रखने के लिए लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन वेजिटेबल कंटेनर खरीदकर लाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप घर में मौजूद आटे के खाली बैग की मदद से आप सब्जियों को अलग-अलग रखने का एक आसान ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं।
इससे फ्रिज में न केवल जगह बचेगी बल्कि छोटी-छोटी सब्जियां इधर-उधर बिखरी नहीं रहेंगी। नीचे लेख में पढ़ें आटे के खाली बैग से सब्जियां रखने के लिए ऑर्गेनाइजर कैसे बनाएं?
आटे के खाली बैग या बोरी से कैसे बनाएं ऑर्गेनाइजर?
आटे की खाली बोरी या बैग से घर पर ही सब्जियों को रखने के लिए एक मजबूत ऑर्गेनाइजर आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आप नीचे बताया गया तरीका अपना सकती हैं।
Image Credit-ai
जरूरी सामान
- आटे की एक खाली बोरी
- पुराना कपड़ा
- सुई-धागा
- कैंची
- मजबूत गत्ता
आटे के खाली बैग या बोरी से ऑर्गेनाइजर बनाने का तरीका
आटे का खाली बैग इस्तेमाल करने से पहले यह देख लें कि वह किस चीज का बना है। अगर बैग साफ, मजबूत और सही मटेरियल से बना है, तो उसे इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले बैग के अंदर बचा हुआ आटा अच्छी तरह झाड़कर निकाल दें। इसके बाद बैग को धोकर उल्टा करके धूप में अच्छे से सुखाएं। अगर बैग पर आटे के अलावा कोई गंदगी या नमी है, तो उसे इस्तेमाल न करें।
Image Credit-ai
- सबसे पहले आटे की बोरी को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें। अब कैंची से बोरी को अपनी मनपसंद लंबाई (लगभग 12 से 15 इंच) में ऊपर से काट लें।
- बोरी दिखने में अच्छी नहीं लगती, इसलिए इसके ऊपर पुराना कपड़ा लपेटकर सिलाई कर दें। आप चाहें तो कपड़े को बोरी के अंदर और बाहर दोनों तरफ सिल सकती हैं।
- ऑर्गेनाइजर के निचले हिस्से में रखने के लिए गत्ते को बोरी के बेस के नाप का काट लें। इस गत्ते को कपड़े में लपेटकर बैग के सबसे नीचे अंदर की तरफ रख दें, ताकि इसमें सब्जियां रखने पर यह फैले नहीं और मजबूत रहे।
- अब बचे हुए कपड़े की दो लंबी पट्टियां काटकर बैग के दोनों किनारों पर मजबूत सिलाई से हैंडल की तरह जोड़ दें।
सब्जियों के हिसाब से बना सकती हैं अलग-अलग पॉकेट
ऑर्गेनाइजर में आप अलग-अलग बॉक्स भी बना सकती हैं। छोटी थैलियों में हरी मिर्च, अदरक या नींबू जैसी चीजें रखी जा सकती हैं। बड़ी थैली में ऐसी सब्जियां रखी जा सकती हैं जिन्हें आप थोड़े समय के लिए अलग रखना चाहती हैं। इसके लिए एक बड़ा ऑर्गेनाइजर बनाकर उसके बीच में अपने हिसाब से कार्डबोर्ड लगाकर हिस्से या बॉक्स बना सकती हैं।
Image Credit-ai
हर बॉक्स में अलग तरह की सब्जियां रखने से जरूरत के समय उन्हें ढूंढना आसान होगा। हालांकि, सब्जियों को एक साथ रखने से पहले उनकी नमी और स्टोरेज की जरूरत का ध्यान रखें। कटे हुए टमाटर, गीली पत्तेदार सब्जियां या धुली हुई सब्जियां सीधे ऐसे बैग में न रखें, क्योंकि नमी जमा होने से वे जल्दी खराब हो सकती हैं।
फ्रिज में ऑर्गेनाइजर रखने का सही तरीका
फ्रिज में जगह बचाने के लिए ऑर्गेनाइजर को इस तरह रखें कि वह दूसरे सामान के ऊपर दबाव न डाले। बेहतर होगा कि इसे किसी साफ ट्रे या कंटेनर में रखा जाए, ताकि सब्जियों से निकलने वाली नमी या गंदगी फैलने पर सफाई आसान रहे। फ्रिज के अंदर हवा का प्रवाह बाधित नहीं होना चाहिए और वेंट के सामने बैग नहीं रखना चाहिए।
ध्यान रखें कि आटे के बैग से बना ऑर्गेनाइजर हर तरह की सब्जी को लंबे समय तक रखने का विकल्प नहीं है। इसकी मदद से आप केवल टमाटर, आलू, मिर्च,बैंगन या अन्य सब्जियों के लिए सही रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Handwash Bottle DIY: पुराने हैंडवॉश बोतल को फेंकने की बजाए, इन 3 DIY तरीकों से घर पर करें इस्तेमाल
ऑर्गेनाइजर को इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आटे की खाली बोरी या बैग से ऑर्गेनाइजर बनाने के बाद, उसमें सब्जियां या सामान रखने से पहले कुछ जरूरी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि आपका सामान सुरक्षित रहे। जानें-
Image Credit-ai
- बोरी को धोने के बाद यह सुनिश्चित कर लें कि वह अंदर और बाहर से पूरी तरह सूखी हो। अगर थोड़ी भी नमी रह गई, तो आलू-प्याज में फंगस लग सकती है और वे जल्दी खराब हो सकते हैं।
- बोरी के कोनों और सिलाई के अंदर आटे के सूखे कण छिपे हो सकते हैं। इन्हें किसी सूखे ब्रश या कपड़े से अच्छी तरह झाड़ लें, वरना कीड़े या नमी आ सकती है।
- अगर बोरी के अंदर सीधे सब्जियां रखेंगी, तो वह गंदी हो सकती है। बेहतर होगा कि अंदर एक अखबार बिछा लें, जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से बदला जा सके।
- इस ऑर्गेनाइजर को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर रखें। इसे जमीन पर सीधा रखने के बजाय किसी रैक या चौकी पर रखें ताकि नीचे से भी हवा मिलती रहे।
इसे भी पढ़ें- Old Curtains Resue: फटे-पुराने पर्दों को फेकें नहीं, इस तरह से करें दोबारा इस्तेमाल
सब्जियों को रखने से पहले खराब पत्तियां निकाल दें और जरूरत के मुताबिक उन्हें अलग-अलग रखें। बैग में नमी या फफूंद दिखाई दे, तो उसे तुरंत हटा दें। नियमित सफाई करने से फ्रिज व्यवस्थित रहेगा और सब्जियां भी कम खराब होगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ीं रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai
