Side Effects Of Dirty Comb: बालों की देखभाल के लिए अच्छे शैंपू और तेल का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है। जिस कंघे से आप रोज बाल संवारती हैं, उसकी सफाई भी उतनी ही जरूरी है। Science Volks की एक रिपोर्ट की माने तो, गंदे कंघे में जमा तेल, धूल-मिट्टी, डेड स्किन सेल्स और हेयर प्रोडक्ट्स के अवशेष दोबारा आपके स्कैल्प तक पहुंच सकते हैं। इससे सिर में खुजली, रूसी और जलन जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। लंबे समय तक कंघे की सफाई को नजरअंदाज करने से स्कैल्प में संक्रमण का खतरा भी हो सकता है। आइए जानते हैं अन्य नुकसान के बारे में। देखें लिस्ट।

गंदे कंघे को इस्तेमाल करने के नुकसान

गंदे कंघे का इस्तेमाल करने से बालों में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। देखें यहां।

1. गंदे कंघे से बढ़ सकती है रूसी

कंघे के दांतों के बीच फंसे बालों के साथ तेल, गंदगी और त्वचा की डेड सेल्स भी जमा होते रहते हैं। समय पर सफाई नहीं होने से कंघे पर यीस्ट और बैक्टीरिया पनपने लगती हैं। स्कैल्प पर पहले से रूसी की समस्या है, तो गंदे कंघे का इस्तेमाल गलती से भी न करें। वरना जलन और परतदार त्वचा की परेशानी बढ़ सकती है।

image credit-magnific

2. स्कैल्प में संक्रमण का खतरा

गंदे कंघे के लगातार इस्तेमाल से स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया दोबारा फैल सकते हैं। इससे कुछ मामलों में बालों की जड़ों के आसपास सूजन या पस वाले दाने हो सकते हैं। इसे बैक्टीरियल फॉलिकुलाइटिस कहा जाता है। इसके अलावा, टिनिया कैपिटिस नाम का फंगल संक्रमण भी स्कैल्प पर असर डालता है।

3. सिर में खुजली, जलन और लालिमा

कंघे पर जमा पुराने हेयर जेल, सीरम, तेल और धूल-मिट्टी के कण बालों में दोबारा पहुंच सकते हैं। इससे सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों को खुजली, लालिमा या जलन महसूस हो सकती है। यदि कंघे का इस्तेमाल करने के बाद बार-बार ऐसी परेशानी होती है, तो सफाई पर ध्यान दें।

image credit-magnific

4. बाल दिखने लगते हैं चिपचिपे और बेजान

बाल धोने के बाद भी अगर वे जल्दी चिपचिपे और बेजान नजर आने लगते हैं, तो अपने कंघे पर भी ध्यान दें। गंदे कंघे साफ बालों पर पुराना तेल, धूल और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के अवशेष छोड़ सकती है। इससे बालों की ताजगी और चमक प्रभावित हो सकती है।

5. बाल टूटने की समस्या बढ़ सकती है

कंघे में फंसे पुराने बाल और गंदगी उसके दांतों के बीच उलझाव बढ़ा सकती हैं। अगर कंघे के दांत टूटे हुए हैं या उनकी सतह खुरदरी हो गई है, तो बाल संवारते समय वे खिंच सकते हैं और टूट सकते हैं। स्कैल्प में लगातार सूजन रहने पर भी बालों की सेहत प्रभावित हो सकती है। हालांकि, बाल झड़ने के कई कारण होते हैं और इसके लिए सिर्फ गंदे कंघे को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता।

image credit-magnific

कंघे को साफ करने का सही तरीका

कंघे को साफ रखने के लिए कुछ आसान आदतें अपनाई जा सकती हैं और हमेशा के लिए साफ रखा जा सकता है।

  • कंघे के हर इस्तेमाल के बाद या नियमित रूप से इनमें फंसे बालों को हटा दें।
  • गुनगुने पानी में थोड़ा हल्का शैंपू या साबुन मिलाकर कंघे को साफ करें। जरूरत पड़ने पर पुराने टूथब्रश से उसके दांतों के बीच जमी गंदगी हटाएं।
  • कंघे की सामग्री के अनुसार उसे साफ और कीटाणुमुक्त करने का तरीका चुनें।
  • धोने के बाद कंघे को अच्छी तरह पानी से साफ करें और हवा में पूरी तरह सूखने दें। लकड़ी की कंघी को लंबे समय तक पानी में भिगोकर न रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

image credit-gemini