दिवाली से पहले लोग घरों की सफाई शुरू कर देते हैं। घर की साफ-सफाई के साथ ही दीवारों को नया रंग देने का भी अलग ही मजा है। घर में पेंट कराने से कमरे नए जैसे दिखने लग जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पेंट करवाते समय समझ नहीं आता है कि दीवारों पर कौन सा शेड सबसे अच्छा लगेगा।
दीवारों पर किस कलर का पेंट कराएं?
कई बार एक कलर पसंद आ जाता है, लेकिन समझ नहीं आता कि उसके साथ दूसरा शेड कौन सा चुनें। अगर आप भी इस दिवाली घर में पेंट कराने की सोच रही हैं, तो हम आपको कुछ कलर कॉम्बिनेशन बता रहे हैं। जैसे- व्हाइट और लाइट ब्राउन, क्रीम और येलो कलर, लाइट ग्रीन और व्हाइट। इनसे घर को सुंदर और मॉडर्न लुक दिया जा सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से-
image credit- magnific
1. व्हाइट और लाइट ब्राउन कलर
अगर आपको घर में सिंपलीसिटी के साथ मॉडर्न लुक चाहिए, तो व्हाइट और लाइट ब्राउन कलर सबसे बेस्ट रहेगा। ये दोनों ही कलर कमरे को स्पेशियस दिखाएंगे। कमरा भी आपका साफ-सुथरा लगेगा।
- कहां अच्छा लगेगा: लिविंग रूम और बेडरूम में।
- कैसे पेंट करवाएं: ज्यादातर दीवारों पर व्हाइट और एक दीवार पर ब्राउन कलर करवाएं।
यह भी पढ़ें- Festive Shopping Trend: डेकोर से ज्यादा फर्नीचर पर खर्च कर रहे हैं लोग, आखिर क्या है वजह?
2. क्रीम और येलो कलर
दिवाली के मौके पर घर में गर्मजोशी भरा माहौल चाहती हैं, तो क्रीम और लाइट येलो शेड ट्राई कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन बहुत ही प्यारा लगेगा। साथ ही कमरे को भी एस्थेटिक लुक देगा।
- कहां अच्छा लगेगा: ड्राइंग रूम और पूजा वाले कमरे में।
- कैसे पेंट करवाएं: तीन दीवारों पर क्रीम और एक दीवार पर येलो करवाएं।
3. लाइट ग्रीन और व्हाइट
अगर आपको घर में हरियाली वाला एहसास चाहिए, तो लाइट ग्रीन और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट रहेगा। अगर आपको सिंपल कलर कॉम्बिनेशन पसंद है, तो इसे ट्राई कर सकती हैं।
- कहां अच्छा लगेगा: बेडरूम और स्टडी रूम में।
- कैसे पेंट करवाएं: सफेद दीवारों के साथ एक दीवार पर लाइट ग्रीन कलर करवाएं।
इन बाताें का रखें ध्यान
अगर आप घर में पेंट करवाना चाहती हैं तो कुछ टिप्स फॉलो कर सकती हैं। जैसे-
- कमरे में सनलाइट कितनी आती है, इस बात को ध्यान में रखकर ही शेड सेलेक्ट करें। अगर कमरे में धूप कम आती है, तो लाइट और ब्राइट शेड्स जैसे क्रीम, ऑफ-व्हाइट या येलो का इस्तेमाल करें। इससे कमरा ज्यादा रोशनी वाला और बड़ा दिखेगा।
- पूरे कमरे में एक ही कलर का पेंट कराने के बजाय किसी एक दीवार को डार्क या हाइलाइटेड शेड से पेंट कराएं। जैसे- बेडरूम में बेड के पीछे वाली दीवार या लिविंग रूम में टीवी पैनल वाली दीवार को अलग शेड देकर आप कमरे को रॉयल लुक दे सकती हैं।
- फेस्टिवल्स में बच्चों की चहल-पहल रहती है और दीवारों पर दाग लगने का डर रहता है। इसलिए दीवारों पर हमेशा वॉशेबल या इमल्शन पेंट ही करवाएं। इससे दाग लगने पर भी आप इसे साफ कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific
