Broken Basket Reuse Hacks: हम सभी सामान रखने के लिए प्लास्टिक, बांस या तार की टोकरियां बड़े शौक से खरीदते हैं। मगर जब ये किनारे ये टूट या चिटक जाती हैं, तो हम इन्हें कूड़े के ढेर में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बेकार समझी जानें वाली ये टोकरियां एक नहीं बल्कि कई कामों को आसान बना सकती हैं।
अब आप सोच रही होंगी कि भला टूटी हुई टोकरी किस काम में आएगी? बता दें कि आप इन बेकार टोकरियों को खूबसूरत होम डेकोर आइटम में बदल सकती हैं? वह भी मात्र 10 मिनट में। अगर आप टूटी टोकरी को फेंकने का सोच रही हैं, तो अभी रुकिए। नीचे जानें ऐसे 3 DIY जुगाड़-
टूटी टोकरी का क्या दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं? (Basket Reuse Ideas)
हां, टूटी टोकरी को फेंकने आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, आज के इस लेख में हम आपको Broken Basket की मदद से सजावटी सामान बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
1.टूटी टोकरी से बनाएं खूबसूरत हैंगिंग प्लांटर (How To Make Hanging Planter With Broken Basket)
अगर आपकी टोकरी एक तरफ से टूट गई है, तो इसकी मदद से आप हैंगिंग प्लांटर बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होगी। नीचे जानें-
जरूरी सामग्री
- प्लास्टिक टोकरी
- जूट की पतली रस्सी
- फेविकोल
- आर्टिफिशयल पत्तियां
- कलरफुल पॉलिथीन
हैंगिंग प्लांटर कैसे बनाएं?
- हैंगिंग प्लांटर बनाने के लिए टूटी हुई टोकरी के अंदर कलरफुल पॉलिथीन को ग्लू से चिपकाएं।
- इसके बाद इसमें आर्टिफिशियल फूल या पत्तियों को चिपकाएं।
- अब इस टोकरी पर रंग-बिरंगी डोरी या जूट की रस्सी बांधकर इसे अपने बालकनी या लिविंग रूम की छत पर लटका दें।
- यह देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है।
2.टूटी टोकरी से बनाएं वॉल ऑर्गेनाइजर (How To Make Wall Organizer From Broken Basket)
टूटी टोकरी के आधे हिस्से का इस्तेमाल करके आप दीवार पर लगाने वाला एक सुंदर ऑर्गेनाइजर तैयार कर सकती हैं। नीचे जानें इसे बनाने का पूरा प्रोसेस-
जरूरी सामान
- टूटी हुई टोकरी
- एक्रेलिक कलर
- ग्लू या वॉल स्टिक कील
- रस्सी
वॉल ऑर्गेनाइजर कैसे बनाएं?
- वॉल ऑर्गेनाइजर बनाने के लिए सबसे पहले टोकरी के टूटे हुए हिस्से को काटकर अलग कर लें।
- अब इस पर अपनी पसंद का कोई भी पेंट या एक्रेलिक कलर कर लें।
- इसके बाद इसे रस्सी की मदद से दीवार पर टांग दें।
- अब इसमें आप अपने छोटे-छोटे सामान जैसे कंघी, मेकअप का सामान या किचन के छोटे पैकेट से रख सकती हैं।
3. टूटी टोकरी से बनाएं टेबल लैंप या कैंडल होल्डर
अगर आपके पास टूटी हुई टोकरी पड़ी है, तो आप इसकी मदद से टेबल लैंप या कैंडल होल्डर बना सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। नीचे पढ़ें-
जरूरी सामग्री
- टूटी टोकरी
- ऊन या रिबन
- गोंद
- रिबन
टेबल लैंप या कैंडल होल्डर कैसे बनाएं?
- सबसे पहले टूटी हुई टोकरी को अच्छे से साफ कर लें।
- अगर इसमें कोई नुकीला हिस्सा या तार निकला है, तो उसे काटकर बराबर कर लें।
- अब अपनी पसंद का कोई भी कलर लेकर टोकरी पर स्प्रे पेंट या ब्रश से पेंट कर लें। अब इसे 5 मिनट सूखने दें।
- टोकरी को और आकर्षक बनाने के लिए इसके किनारों पर रंग-बिरंगी लेस, गोटा या जूट की रस्सी को ग्लू की मदद से चिपका दें।
- अब इस टोकरी को सीधा या उल्टा करके इसके अंदर एक बैटरी से चलने वाली छोटी लाइट या मोमबत्ती रख दें।
इसे भी पढ़ें- Waste Newspaper DIY Ideas: रद्दी अखबार से बनाएं शानदार होम डेकोर आइटम्स, देखें आसान DIY जुगाड़
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Magnific
