घर की सजावट के साथ आप कम खर्च में बालकनी को भी महका सकती हैं। अगर आप प्लांट्स लवर हैं या फिर गार्डनिंग में हाथ आजमा रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बालकनी की सुंदरता बढ़ा सकते हैं। गुलाब, गेंदा और बोनसाई समेत कुछ ऐसे खास फूल हैं जो बालकनी या फिर छत पर आसानी से लगाए जा सकते हैं। इन्‍हें लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इन फूलों के पौधे बहुत तेजी से बढ़ते हैं। नियमित देखरेख से खुशबूदार फूल भी देते हैं

आपकी बालकनी की सुंदरता बढ़ाएंगे ये फूल

आपके घर को एस्थेटिक लुक देने के लिए पौधे शानदार काम करते हैं। बालकनी में महकते फूल घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही आंखों को सुकून भी देते हैं। आइए जानते हैं कौन से फूलों को आप आसानी से उगा सकते हैं।

 मैरीगोल्ड (गेंदा)- गहरे पीले और नारंगी रंग के फूलों वाला गेंदे का पौधा हर मौसम आपके बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाता है।इसलिए गेंदे के पौधे को अपनी लिस्‍ट में जरूर शामिल करें। इस फूल की बड़ी प्रजाति ही गुलादाउदी कहलाती है। सर्दी के मौसम में आप इसे कई रंगों और साइज में लगा सकती हैं। इसे ज्यादा देखरेख की भी जरूरत नहीं होती। इन्हें 6 से 8 घंटे की धूप चाहिए और पानी कम लगता है।

बोनसाई- अगर आप मेंटेन कर सकें तो बालकनी की दीवारों के आसपास बोनसाई भी जरूर रखें। इसके साथ शोपीस जरूर रखें टैराकोटा, मिट्टी या चीनी मिट्टी के शो-पीस भी आप लगा सकती हैं। बोनसाई बालकनी के अलावा अपार्टमेंट या मल्टीस्टोरी घरों को नेचुरल लुक देता है। बोनसाई का मतलब है “ट्रे में पेड़ उगाना” और यह छोटी और बड़ी दोनों जगहों के लिए सही है। हमेशा मौसम, धूप को ध्‍यान मे रखकर ही बोनसाई की किस्में चुनें। ज्‍यादातर बोनसाई के लिए सुबह 3-6 घंटे की रोशनी पर्याप्‍त होती है। आप शेल्‍फ या स्टैंड की प्लानिंग करने से पहले फर्श की वर्टिकल जगह को नाप लें।

Image Credit:Shutterstock

पेरीविंकल (सदाबहार)- इस पौधे को सदाबहार के नाम से जाना जाता है। पूरे 12 महीने खिलने वाले सदाबहार के पौधे को हर जलवायु में आसानी से उगाए जा सकते हैं। ये सफेद और पर्पल कलर के मिलते हैं। कम जगह पर उगने वाले ये फूल बालकनी की सुंदरता को बढ़ाते हैं।

मोगरा- इस फूल को हर व्‍यक्ति पसंद करता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू हवा के साथ जब आपके चारों तरफ फैलती है तो अलग ही अहसास मिलता है। इसका नाम मोगरा है। इसके पौधे को आप करीब 10 से 12 इंच के गमले में आसानी से लगा सकती हैं। पौधे को 4 से 6 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है और बारिश और ठंडे के मौसम में इसे कम से कम पानी की जरूरत होती है।

Image Credit- Shutterstock

पारिजात- इसे ही सभी हरसिंगार के नाम से जानते हैं। इसके फूल बेहद सुंदर और नाजुक होते हैं जिनकी खुशबू काफी रिलैक्सिंग और शांत होती है। इसे पौधे को भी आप 12 से 15 इंच के गमले में लगा सकती हैं। इस पौधे को भी 4 से 5 घंटे की धूप चाहिए होती है।

मिनी फाउंटेन- गार्डन हो और फाउंटेन न हो क्‍या फायदा? आप एक छोटा मिनी फाउंटेन खरीदकर बालकनी की शोभा बढ़ा सकती हैं। यह एकदम शानदार लुक देगा। कलरफुल लाइट्स या लालटेन भी यहां पर लटका सकती हैं। आप चाहें तो पुरानी लालटेन को यलो या रेड कलर से पेंट कर के टांग सकती हैं।

कम खर्च में बालकनी को खूबसूरत और खुशबूदार बनाना चाहती हैं, तो गुलाब, गेंदा और बोनसाई जैसे फूलों के पौधे लगा सकती हैं। इनके रंग-बिरंगे फूल घर को खूबसूरत और सुकूनभरा अहसास देते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock