सनातन धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि नौ दिनों तक लगातार जलने वाली ज्योति घर में पॉजिटिविटी, सुख और समृद्धि लाती है। इस दौरान सबसे बड़ी चिंता यही होती है, कि कहीं पंखे की हवा, खिड़की से आने वाले झोंके या किसी लापरवाही से दीया बुझ न जाए। कई बार ज्योति से निकलने वाला काला धुआं पूरे पूजा कक्ष और दीवारों को भी काला कर देता है। अगर आप भी इस नवरात्रि अखंड ज्योति को सेफ रखना चाहती हैं, तो सही ग्लास-कवर सेटअप और बत्ती चुनना जरूरी है।
बिना बुझे 9 दिनों तक दीया कैसे जलाएं?
नवरात्रि के नौ दिनों तक अखंड ज्योति को बिना बुझाएं सेफ रखने के लिए कुछ हैक्स को आजमा सकती हैं। इसकी मदद से आपकी अखंड ज्योति 9 दिनों तक बिना किसी डर के आसानी से जलती रहेगी।
दीया जलाएं रखने के लिए ग्लास-कवर सेटअप
अखंड ज्योति को सेफ और लंबे समय तक जलाएं रखने के लिए आप इस तरह का सेटअप तैयार कर सकती हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करें।
पीतल का चिमनी वाला अखंड दीया
अगर आप नया दीया खरीदने जा रही हैं, तो साधारण दिए के बजाय पीतल का स्पेशल अखंड दीया खरीद सकती हैं। इसमें कांच का शेड पहले से फिक्स होता है, जिससे दीया तेज पंखे या एसी की हवा में भी नहीं बुझता है। इस तरह के दिए में तेल डालना भी आसानी हो जाता है।
चिमनी या छेद वाले कांच के कवर का इस्तेमाल
अखंड दीए के ऊपर आप एक खास कांच का कवर लगा सकती हैं। ऐसा कवर चुनें, जिसमें नीचे और ऊपर हवा पास हो सके। बिना वेंटिलेशन वाले कांच से ढकने पर ऑक्सीजन की कमी के कारण दीया बुझ सकता है। इसलिए आप इस तरह के दिए का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: कलश स्थापना से पहले कर लें इन चीजों की तैयारी, पूजा में नहीं होगी भागदौड़
दीए को रखने का तरीका
दीए को अक्सर महिलाएं सीधे फर्श या लकड़ी के मंदिर पर रख देती हैं। ऐसा करने के बजाय आप तांबे, पीतल या पीतल की थाली के ऊपर इसे रखें। थाली के अंदर थोड़े से चावल जरूर रखें। इससे दीया अपनी जगह से नहीं हिलता।
बत्ती लगाने का सही तरीका
अखंड ज्योति में हमेशा कॉटन या मौली की लंबी बाती का ही इस्तेमाल करें। अगर एक बत्ती के साथ आप एक और पतली सपोर्ट बाती लगाती हैं, तो बड़ी बत्ती कभी नीचे नहीं गिरती और ज्योति की लौ एक जैसी रहती हैं।
बिना धुएं के दीया जलाने के हैक्स
आप इस नवरात्रि बिना धुंए के दिया जला सकती हैं। इसके लिए आप इन जरूरी बातों का खास ध्यान रखें -
- सूती या कलावे की बत्ती को पहले 10 मिनट के लिए गुनगुने शुद्ध देसी घी या तिल के तेल में डुबोकर रखें।
- दीए में घी या तेल के साथ चुटकी भर सेंधा नमक या सादा नमक मिला दें।
- 24 से 36 घंटे में बाती के ऊपरी हिस्से के कालेपन को चिमटी से ज्योति को नुकसान पहुंचाए बिना काला हिस्सा काट दें।
यह भी पढ़ें- पुराने गत्ते से बनाएं बाजार जैसी महंगी आकाश कंदील, नवरात्रि डेकोरेशन के लिए ऐसे करें तैयार
निष्कर्ष: नवरात्रि के दौरान अगर आप भी अपने घर में अखंड ज्योति लगाने वाली हैं, तो ऊपर बताएं गए इन छोटे-छोटे सेफ्टी हैक्स को अपनाकर पूजा कक्ष को धुएं से बचा सकती हैं। साथ ही कांच के वेंटिलेटेड कवर और नमक वाले ये टिप्स अखंड ज्योति को पूरे 9 दिनों तक सेफ रखेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image credit: AI
-1791379856829_m.webp)