Multi Storage Shoe Rack Designs: घर में घुसते ही सबसे पहले एंट्रेंस नजर आता है। अगर वहां जूते-चप्पल इधर-उधर बिखरे हों, तो घर कितना भी साफ क्यों न हो, देखने में अच्छा नहीं लगता। कई बार लोग शू रैक तो रख लेते हैं, लेकिन फिर भी जगह की कमी रह जाती है। जूते बाहर ही रह जाते हैं और एंट्रेंस भरा हुआ लगता है। ऐसे में सिर्फ एक साधारण शू रैक काफी नहीं होता। आजकल मल्टी-स्टोरेज शू रैक आते हैं, जिनमें जूतों के साथ-साथ और भी सामान रखने की जगह होती है। चाहे आपका घर छोटा हो या बड़ा, ये 6 डिजाइन आपके घर के हिसाब से काफी काम के साबित हो सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
6 सुंदर डिजाइंस के मल्टी-स्टोरेज शू रैक
अगर आपका घर बिखरा रहता है और आप कोई अच्छा सा मल्टी-स्टोरेज शू रैक देख रही हैं, तो ये डिजाइंस आपके लिए हैं-
1. दराज वाला शू रैक (Shoe Rack With Drawers)
अगर आपको बिखरा हुआ सामान देखना बिल्कुल पसंद नहीं है, तो यह डिजाइन आपके लिए है। इसमें जूते-चप्पल दराज के अंदर बंद हो जाते हैं, जिससे बाहर से कुछ भी दिखाई नहीं देता। घर एकदम साफ-सुथरा लगता है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ऊपर वाली दराज में आप चाबी, मोजे, जूता पॉलिश और छोटे-मोटे सामान भी रख सकती हैं। धूल भी अंदर नहीं जाती, इसलिए जूते लंबे समय तक नए जैसे रहते हैं।
2. बेंच वाला शू रैक (Shoe Rack With Bench)
यह डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। सोचिए, आप बाहर से आए और जूते पहनने या उतारने के लिए आपको बैठने की जगह ही मिल जाए, कितना आराम मिलेगा ना?
इस रैक में नीचे जूते रखने की जगह होती है और ऊपर बैठने के लिए बेंच बनी होती है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए तो ये सबसे आरामदायक ऑप्शन है। आप इस बेंच पर एक छोटा सा कुशन भी रख सकती हैं।
3. खुली शेल्फ वाला शू रैक (Shoe Rack With Open Shelves)
अगर आपके घर में जूतों की संख्या ज्यादा है और आपको रोज-रोज अलग-अलग जूते पहनने हैं, तो यह डिजाइन आपके काम का है। इसमें दरवाजे नहीं होते, बल्कि खुली शेल्फ होती हैं। इसलिए आपको कोई भी जूता ढूंढने के लिए दराज खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। एक नजर में ही सारे जूते दिख जाते हैं। इसमें हवा भी आती-जाती रहती है, इसलिए जूतों में बदबू भी नहीं आती।
4. हुक वाला शू रैक (Shoe Rack With Hooks)
छोटे घरों के लिए ये डिजाइन काफी अच्छा है। इसमें नीचे जूते रखने की जगह होती है और ऊपर या साइड में हुक लगे होते हैं। इन हुक पर आप छाता, बैग, चाबी, कैप या जैकेट टांग सकतेॉी हैं।
मतलब एक ही जगह पर आपका पूरा बाहर जाने वाला सामान आ सकता है। आपको घर से निकलते समय कुछ भी ढूंढना नहीं पड़ेगा।
5. शीशे वाला शू रैक (Shoe Rack With Mirror)
अगर आप चाहते हैं कि आपका एंट्रेंस बड़ा दिखे और सुंदर भी लगे, तो इससे अच्छा ऑप्शन कोई नहीं है। इस रैक के साथ एक बड़ा शीशा लगा होता है। घर से निकलने से पहले आप उसी शीशे में अपना पूरा लुक देख सकती हैं। शीशे की वजह से छोटा एंट्रेंस भी बड़ा और रोशनी वाला लगता है। यह डिजाइन आपके घर को एक रॉयल लुक देता है।
6. एक्स्ट्रा डिब्बों वाला शू रैक (Shoe Rack With Extra Compartments)
जिनके घर में हर किसी के जूते अलग-अलग हैं - बच्चों के छोटे, बड़ों के बड़े, तो यह डिजाइन उनके लिए ही बना है। इसमें छोटे-बड़े कई सारे डिब्बे बने होते हैं। आप हर किसी के जूते अलग-अलग डिब्बे में रख सकती हैं। इससे जूते आपस में मिलते भी नहीं हैं और ढूंढने में भी आसानी होती है।
कौन सा शू रैक डिजाइन चुनें?
अब आप सोच रही होंगी कि मैं कौन सा वाला डिजाइन लूं। चलिए हम आपको बताते हं।
- जगह कम है तो: हुक वाला या खुली शेल्फ वाला लीजिए।
- घर को सुंदर दिखाना है तो: शीशे वाला या बेंच वाला लीजिए।
- धूल से बचना है तो: दराज वाला लीजिए।
- परिवार बड़ा है तो: एक्स्ट्रा डिब्बों वाला लीजिए।
याद रखिए, अच्छा शू रैक वो नहीं है जो सबसे महंगा हो, अच्छा वो है जो आपके घर की जगह और जरूरत को पूरा करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
