Latest Wall Clock Designs For Living Room: घर की सजावट करते समय हम अक्सर सोफा, पर्दे, कारपेट और लाइटिंग पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन दीवारों को सजाना भूल जाते हैं। जबकि लिविंग रूम की एक खूबसूरत दीवार पूरे घर के लुक को बदल सकती है। अगर आप भी अपने घर को बिना ज्यादा खर्च किए मॉडर्न और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो वॉल क्लॉक एक अच्छा विकल्प हो सकती है। अब घड़ी सिर्फ समय देखने के काम नहीं आती, बल्कि यह होम डेकोर का अहम हिस्सा भी बन चुकी है।
आजकल बाजार में लकड़ी, मेटल, मार्बल और गोल्डन फिनिश वाली कई ऐसी वॉल क्लॉक मिलती हैं, जो साधारण दीवार को भी किसी लग्जरी इंटीरियर जैसा लुक दे सकती हैं। खास बात यह है कि आप अपने घर की दीवार, फर्नीचर और सजावट के हिसाब से इनका चुनाव कर सकती हैं। आइए जानते हैं लिविंग रूम को खूबसूरत बनाने वाली 6 क्लासी वॉल क्लॉक डिजाइन के बारे में।
लिविंग रूम के लिए 6 क्लासी वॉल क्लॉक
अपने घर के लिविंग रूम को अच्छा और क्लासी लुक देने के लिए लगवाएं ये क्लासी वॉल क्लॉक।
1. वुडन फ्लूटेड वॉल क्लॉक
अगर आपको मिनिमल और नेचुरल होम डेकोर पसंद है, तो फ्लूटेड वुडन वॉल क्लॉक अच्छा विकल्प है। इसकी लंबी लकड़ी की पट्टियां और घुमावदार डिजाइन इसे आम घड़ियों से अलग बनाती हैं। डार्क वॉलनट शेड वाली यह घड़ी सफेद, बेज और क्रीम रंग की दीवारों पर बेहद खूबसूरत लगेगी। यह मॉडर्न और जपांडी स्टाइल इंटीरियर के साथ भी अच्छी तरह मेल खाती है।
image credit-pinterest (home heaven)
2. ब्लैक और गोल्डन मेटल क्लॉक
लिविंग रूम में रॉयल टच जोड़ना चाहती हैं, तो ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली बड़ी मेटल वॉल क्लॉक चुनें। इसका गोल्डन डायल और काले रंग की सुइयां इसे आकर्षक बनाती हैं। खासतौर पर हल्के रंग की दीवार पर ऐसी घड़ी अलग से उभरकर दिखाई देती है।
image credit-pinterest (3D Printing)
3. गोल्डन तितली डिजाइन वाली एलईडी क्लॉक
अगर आपको तितली पसंद है, तो यह तितली वाली वॉल क्लॉक ट्राई कर सकती हैं। इसमें घड़ी के आसपास बटरफ्लाई बनी है और रोशनी वाली एलईडी लाइट का इस्तेमाल किया गया है। शाम के समय इसकी रोशनी लिविंग रूम को खूबसूरत और आरामदायक माहौल देती है।
image credit-pinterest (Cozynest)
4. एंटीक मेटल वॉल क्लॉक
विंटेज और क्लासी सजावट पसंद करने वालों के लिए एंटीक मेटल वॉल क्लॉक बढ़िया है। लगभग 70 सेंटीमीटर के बड़े शेप और गोल्डन फिनिश वाली घड़ी खाली दीवार को आकर्षक बना सकती है। इसे लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया या हॉल में लगाया जा सकता है।
image credit-pinterest (haveniquehome)
5. लीफ शेप वॉल क्लॉक
अगर आप कुछ हटकर डिजाइन चाहती हैं, तो पत्तियों के आकार वाली वॉल क्लॉक चुन सकती हैं। इसका नेचर इंस्पायर्ड डिजाइन घर की सजावट में फ्रेशनेस जोड़ता है। इसे दीवार पर इनडोर प्लांट्स या लकड़ी के फर्नीचर के पास लगाना अच्छा लगेगा।
image credit-pinterest (Signaturestyleandspace)
6. ब्लू मार्बल और गोल्डन फ्लावर क्लॉक
ब्लू और ग्रे मार्बल पैटर्न वाली वॉल क्लॉक घर को प्रीमियम लुक दे सकती है। इसके साथ गोल्डन मेटैलिक फूलों की सजावट इसे और खास बनाती है। अगर आपके लिविंग रूम में न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल हुआ है, तो यह डिजाइन दीवार पर खूबसूरत कंट्रास्ट तैयार कर सकता है।
image credit-pinterest (cozy corner by tanha)
लिविंग रूम की सजावट में छोटी-छोटी चीजें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं। वॉल क्लॉक इसका अच्छा उदाहरण है। आप चाहें तो वुडन डिजाइन से सादगी, मेटल क्लॉक से रॉयल लुक या मार्बल डिजाइन से लग्जरी टच जोड़ सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- pinterest (Saima Khan, Haven & Hue)
