सिलाई करते समय सबसे झुंझलाहट भरा काम तब लगता है जब घंटों कोशिश करने के बाद भी सिलाई मशीन की सुई में धागा नहीं डल पाता। खासकर कम रोशनी में या उम्र बढ़ने के साथ तो यह काम किसी चुनौती से कम नहीं लगता। चश्मे बदलने के बावजूद कई बार धागा सुई के छोटे से छेद से बाहर निकल जाता है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप मात्र 5 सेकेंड में बिना किसी परेशानी के सुई में धागा डाल सकेंगी।
सुई में धागा डालने की 5 सेकेंड वाली 2 सुपर ट्रिक्स
सिलाई मशीन में अगर आपको भी धागा डालने मे घंटों का समय लग जाता है, तो नीचे बताए गए दो ट्रिक्स को आजमा सकती हैं। इसके लिए आपको किसी प्रकार के किसी महंगे टूल्स की जरूरत नहीं है।
पहला तरीका
अगर आपको धागा डालने में थोड़ी परेशानी महसूस हो रही है, तो आप कंघी वाला तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए आपके घर में रखा कोई भी पुराना साफ टूथब्रश या बारीक दांतों वाली छोटी कंघी काम आ सकती है। नीचे पढ़ें पूरा तरीका-
image Credit- Ai
- सबसे पहले धागे के सिरे को सीधा करके टूथब्रश के ब्रिसल्स या कंघी के दांतों के ऊपर रख लें।
- अब धागे के ऊपर हल्के हाथ से ब्रश को या उंगली को थोड़ा सा फेरते हुए नीचे की ओर खींचें।
- ऐसा करने से धागा ब्रश के रेशों के बीच से गुजरकर एकदम सीधा और कड़क हो जाता है।
- अब आप उस स्पष्ट दिख रहे धागे को आसानी से उठाकर सुई के छेद में झटपट डाल सकती हैं।
दूसरा तरीका
आमतौर पर हम सभी धागे को निकालकर उसे सीधा मशीन की सुई में डालने की कोशिश करते हैं। मगर आप इस तरीके में कुछ बदलाव करके काम को आसान से कर सकती हैं।
- सबसे पहले धागे का एक सिरा लें और उसे अपनी हथेली के बीचों-बीच या अंगूठे और उंगली के पोरों के बीच सीधा रख लें।
- अब धागे के ऊपर अपनी उंगली को रखें और उसे हथेली पर हल्का सा दबाते हुए आगे की तरफ रगड़ें।
- इस तरह लगातार दो-तीन बार रगड़ने से धागे के रेशे आपस में मिलकर बिल्कुल कड़क और चपटे हो जाते हैं, जिससे वह इधर-उधर बिखरते नहीं हैं।
- अब उस सख्त और सीधे हो चुके धागे के सिरे को आसानी से अपनी उंगलियों से पकड़ें और सिलाई मशीन की सुई के छेद के पास ले जाएं।
- धागे की नोक कड़क होने के कारण बिना किसी परेशानी के पहली ही बार में सुई के छेद के आर-पार निकल जाएगी।
यह ट्रिक आपके रोजाना के सिलाई के काम को बेहद आसान बना देगी और आपकी आंखों पर भी जोर नहीं पड़ेगा। अगली बार जब भी आपको सुई में धागा डालना हो, तो इस अनोखे और झटपट तरीके को जरूर आजमाएं।
Image Credit- Magnific
