नौकरी की तलाश कर रही महिलाएं, हर दिन अलग-अलग कंपनी में मेल करती रहती हैं, लेकिन फिर भी रिवर्ट नहीं आने पर आत्मविश्वास टूटने लगता है। आप भी ऐसा कर रही हैं, तो हो सकता है कि आपकी मेल पर HR का ध्यान ही न जा रहा हो। ऐसा इसलिए, क्योंकि सीवी भेजते समय आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रख रही होंगी। कर्मचारियों को ध्यान रखना चाहिए कि केवल सीवी मेल करने से काम खत्म नहीं होता। आपको मेल भेजते समय कई जरूरी चीजें भी मेल के साथ एड करनी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सीवी भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Subject Line पर ध्यान ही नहीं देते लोग

सीवी भेज रही हैं और आप मेल में लिखेंगी ही नहीं, तो इससे सामने वाले को मेल के बारे में पता कैसे चलेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि मेल के सबजेक्ट से ही पता चल जाता है कि यह किस मुद्दे पर भेजा गया है। अगर सीवी भेज रही हैं और सब्जेक्ट सीवी या Resume डालेंगी ही नहीं, तो यह आसानी से नजरअंदाज हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि एचआर रोज सैकड़ों मेल देखते हैं। आपको Subject में Job Title जरूर लिखना है।

  • Application for Content Writer Position इस तरह सब्जेक्ट होना चाहिए।

Resume के साथ डिटेल नहीं देना

सीवी भेजने के साथ कई लोग अंदर बॉडी में कुछ नहीं लिखते। सब्जेक्ट लिखा CV अटैच किया और सेंड कर दिया। अगर आप चाहती हैं कि आपके सीवी को एचआर देखे, तो इसके लिए आपको अपने बारे में और कहां काम करती हैं, इसके बारे में डिटेल्स बॉडी में देनी चाहिए। इसे आप Description के तौर पर समझ सकती हैं। 4-5 लाइन का छोटा परिचय जरूर लिखें।

इसे भी पढे़ें- Free Online Resume Maker: सिर्फ 5 मिनट के अंदर फ्री में बना सकते हैं अपनी और दोस्तों की CV, बस करना होगा ये काम

Contact Details लिखें

सीवी के साथ आपको मेल में भी नीचे अलग से कॉनटेक्ट डिटेल्स डालनी चाहिए। इससे अगर सीवी खोलने में दिक्कत होती है, तो एचआर आपका छोटा परिचय पढ़ने के बाद नंबर पर सीधा कॉल कर सकता है। नंबर के साथ-साथ आप अपनी ईमेल आईडी और लोकशन भी लिख दें। आपको सीवी भेजने का सही तरीका पता होगा, तो इसका फायदा हो सकता है। 

Follow-Up जरूर लें

कई बार महिलाएं सीवी भेजकर रिवर्ट का इंतजार करती रहती हैं, लेकिन कुछ नहीं होता। ऐसे में आपको फॉलो-अप लेना चाहिए। आप मेल भेजकर फॉलो-अप ले सकती हैं, लेकिन रिवर्ट के लिए आपको 7 से 8 दिनों का इंतजार करना चाहिए। रिवर्ट भेजते हुए आपको आपकी रुचि और प्रोफेशनलिज्म के बारे में अच्छे से बताना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Gemini पर इन Hindi AI Prompts की मदद से तैयार करें अपना चकाचक CV, फोटो के साथ अलग-अलग स्टाइल में बना लेंगी प्रोफेशनल रिज्यूमे

बहुत लंबा ईमेल न लिखें

पहली बार सीवी के साथ मेल भेज रही हैं, तो मेल बहुत लंबा न लिखें। एचआर के पास हर मेल पढ़ने का इतना टाइम नहीं होता। 3 से 4 लाइन में बात खत्म कर दें, ताकि स्पष्ट और सीधे मुद्दे को समझा जा सके।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific