पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कमजोरी और थकान महसूस होती है। इन दिनों में कई बार खाने-पीने का मन भी नहीं करता है, जिसकी वजह से कमजोरी और बढ़ जाती है। पीरियड्स के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव के चलते डाइजेशन भी प्रभावित होता है। पीरियड्स के दौरान आप क्या खाती हैं और किन चीजों से परहेज करती हैं, इसका सीधा असर इस बात पर पड़ता है कि आप इस समय पर कैसा महसूस कर रही हैं? इन दिनों में किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए और उनकी जगह आप किन हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल कर सकती हैं, इस बारे में हार्मोन और गट हेल्थ कोच डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
पीरियड क्रैम्प्स पर डाइट का क्या होता है असर?
डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि पीरियड क्रैम्प्स और इन दिनों में होने वाली बाकी तकलीफें शरीर में सूजन (प्रोस्टाग्लैंडिंस), ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव, हार्मोनल बदलाव और शरीर में न्यूट्रिशन की कमी (खासकर आयरन और मैग्नीशियम) की वजह से होती हैं इसलिए डाइट ऐसी होनी चाहिए जिससे इंफ्लेमेशन कम हो, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे, शरीर में न्यूट्रिशन की कमी न हो और हार्मोन्स बैलेंस रहें। ऐसे में डाइट में कुछ खास बदलाव करने से जहां आपकी मुश्किल कम हो सकती है, वहीं गलत खान-पान आपकी दिक्कत को बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दिनों में ऐसी चीजें खाने से बचें जो आपकी तकलीफों जैसे क्रैम्प्स, ब्लोटिंग (पेट फूलना), मूड स्विंग्स और थकान को और भी बढ़ा सकती हैं।
पीरियड के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं?
- पीरियड के दौरान बेसन का चीला खाएं। इस समय पर ब्रेड को अवॉइड करें। बेसन का चीला प्रोटीन से भरपूर होता है और इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।
- इस समय पर कैफीन ज्यादा न लें। चाय और कॉफी एसिडिटी की वजह भी बन सकती हैं। चेस्टबेरी टी पिएं। इससे प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बैलेंस होता है।
- पीरियड्स में ज्यादा मीठा न खाएं। मिठाईयां या शुगर वाली ड्रिंक्स की जगह गुड़ खाएं। इससे आयरन की कमी दूर होती है और क्रैम्प्स कम होते हैं।
- पेनकिलर्स को अवॉइड करें। इसकी जगह 1 टीस्पून कद्दू के बीज लें। इनमें मैग्नीशियम होता है और इससे दर्द में आराम होता है।
- मिल्क चॉकलेट की जगह केसर की चाय पिएं। इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।
- बर्गर और पिज्जा की जगह घर का बना खाना खाएं। इससे ब्लोटिंग कम होती है।
- सोडा और शुगर वाली ड्रिंक्स की जगह चुकंदर और आंवला का जूस पिएं। इससे फ्लो बेहतर होता है।
- समोसा और नमकीन की जगह चना चाट खाएं। इससे पेट भरा हुआ लगता है और क्रेविंग्स कमहोती हैं।
- फ्रोजन सब्जियों की जगह हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। इनमें मैग्नीशियम और जिंक होता है, जिससे क्रैम्प्स कम होते हैं।
- खाने के तुरंत बाद न सोएं। इसकी जगह कुछ देर वॉक करें। इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है।
यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
