महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों, तनाव, अनियमित जीवनशैली और खान-पान का सीधा असर पीरियड्स और फर्टिलिटी पर होता है। अनियमित पीरियड्स, पीएमएस, ज्यादा दर्द या कंसीव करने में परेशानी जैसी दिक्कतों के लिए महिलाएं कई बार आयुर्वेदिक नुस्खें की मदद लेती हैं, जो कारगर भी होते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल बिना एक्सपर्ट की सलाह के नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद में ऐसा ही एक हर्ब है शतावरी। इसे महिलाएं की सेहत और खासकर फर्टिलिटी व पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में काफी फायदेमंद माना गया है। इसे अगर आप पानी में उबालकर पिएंगी, तो ये पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकती है, कंसीव करने में मदद कर सकती है और हार्मोन्स को बैलेंस कर सकती है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल दे रही हैं।
पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में शतावरी के फायदे
शतावरी पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में बेहद फायदेमंद होती है। इसे महिलाओं के लिए हेल्थ टॉनिक भी कहा गया है।
- शतावरी का पानी पीने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और पीरियड्स नियमित होते हैं।
- जिन महिलाओं को पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, उनके लिए इसका पानी काफी फायदेमंद हो सकता है।
- शतावरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसका पानी पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज पेट दर्द और ऐंठन में भी राहत मिलती है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग को कम करने में भी इसका पानी मदद कर सकता है।
- इससे पीएमएस के लक्षण भी कम होते हैं। प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के दौरान होने वाली ब्लोटिंग, मूड स्विंग्स और थकान को यह कम कर सकती है।
फर्टिलिटी सुधारने में शतावरी के फायदे
शतावरी हार्मोन्स को बैलेंस करके फर्टिलिटी को सुधारने में मदद करती है। इससे कंसीव करने की क्षमता भी बेहतर हो सकती है।
- शतावरी ओव्युलेशन को बेहतर बनाती है और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी बेहतर बनाती है।
- यह एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर को संतुलित करती है, जिससे ओव्युलेशन नियमित होता है।
- यह तनाव और एंग्जायटी को कम करती है। स्ट्रेस भी कंसीव करने में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में यह स्ट्रेस लेवल को कम कर सकती है।
- यह यूट्रस को हेल्दी रखती है, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है।
- शतावरी फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। इससे एग क्वालिटी में भी सुधार होता है।
यह भी पढ़ें- क्या आपकी डाइट बिगाड़ रही है पीरियड्स का पैटर्न? जानिए एक्सपर्ट की राय
शतावरी का पानी कैसे पिएं?
- इसके लिए आपको 2 शतावरी स्टिक लेनी है।
- इसे 2 कप पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
- इसे छानकर गुनगुना ही पिएं।
नोट- शतावरी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आप किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं या कोई दवाई ले रही हैं, तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- महंगे सप्लीमेंट्स नहीं इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल, मिलेगी पीरियड्स के दर्द से राहत और बेहतर सेहत
डाइटिशियन राधिका गोयल का कहना है कि पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए शतावरी के पानी को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck
