डिलीवरी के बाद वजन कम करना और बॉडी को वापस शेप में लाना कई बार महिलाओं के लिए काफी चैलेंजिंग हो सकता है। इस समय पर वेट लॉस के लिए आप भूखा रहने या क्रैश डाइट करने के बारे में तो बिल्कुल सोच भी नहीं सकती हैं, क्योंकि शरीर को ज्यादा न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। नई मां के शरीर को फिर से ताकत देने और हेल्दी ब्रेस्टफीडिंग के लिए पोषण से भरपूर डाइट बहुत जरूरी है। ऐसे में वजन कम करने के लिए आपको सोच-समझकर डाइट का चुनाव करना चाहिए। यहां हम आपको एक्सपर्ट के बताए डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो पोस्टपार्टम फेज में वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि यह डाइट प्लान न केवल आपकी वजन कम करने में मदद करेगा, बल्कि शरीर को ताकत भी देगा और आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी।

डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए 7 दिनों का डाइट प्लान

डे 1 (पहला दिन)

  • सुबह गुनगुने पानी के साथ 5 भीगे हुए बादाम लें।
  • नाश्ते में दही के साथ मूंग दाल चीला खाएं।
  • दोपहर 12 बजे के आस-पास सेब या अमरूद खाएं।
  • लंच में 2 रोटी, दाल, कोई हरी सब्जी, सलाद और दही खाएं।
  • शाम के वक्त मखाने के साथ चाय पिएं।
  • डिनर में आपको वेजिटेबल खिचड़ी, पनीर या टोफू और दही खाएं।

डे 2 (दूसरा दिन)

  • दूध के साथ नट्स खाएं।
  • नाश्ते में वेजिटेबल पोहा और स्प्राउट्स खाएं।
  • लंच से पहले नारियल पानी और कोई एक फल खाएं।
  • लंच में राजमा या छोले के साथ चावल खाएं। पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें। इसके साथ दही और सलाद जरूर लें।
  • शाम को चने की चाट खाएं।
  • डिनर में आपको 2 रोटी, दाल और मिक्स वेज खाना है।

डे 3 (तीसरा दिन)

  • गुनगुने पानी के साथ भीगे हुए नट्स लें।
  • नाश्ते में आपको पनीर की स्टफिंग के साथ बेसन का चीला खाना है।
  • 12 बजे के आस-पास कोई फल जरूर खाएं।
  • लंच में 2 रोटी, दाल, पालक की सब्जी और दही खाएं।

  • शाम के वक्त भुने हुए मखाने या मूंगफली खाएं।
  • डिनर में दाल का सूप, रोटी और सब्जी खाएं।

डे 4 (चौथा दिन)

  • दूध के साथ नट्स खाएं।
  • नाश्ते में आपको रागी का डोसा और सांभर खाना है।
  • इसके कुछ देर बाद केला खाएं।
  • लंच में दाल, चावल, सब्जी और दही खाएं।
  • स्नैक्स में स्प्राउट्स की चाट खाएं।
  • डिनर में पनीर या टोफू की भुजिया, रोटी और सलाद खाएं।

डे 5 (पांचवा दिन)

  • सुबह उठकर सबसे पहले भीगे हुए अखरोट और बादाम खाएं।
  • नाश्ते में दूध के साथ ओट्स और सीड्स लें।
  • कोई एक सीजनल फ्रूट खाएं।
  • लंच में छोले, कोई हरी सब्जी, रोटी और दही लें।
  • शाम के भुने हुए चने खाएं।
  • रात को खिचड़ी और उबली हुई सब्जियां लें।

यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद नई मां खाएं ये 10 सुपरफूड्स, सेहत रहेगी दुरुस्त

डे 6 (छठा दिन)

  • गुनगुने पानी के साथ नट्स लें।
  • ब्रेकफास्ट में इडली और सांभर खाएं।
  • केला, सेब या कोई सीजनल फ्रूट खाएं।
  • लंच में दाल, सब्जी, रोटी और दही खाएं।
  • शाम के वक्त पनीर या टोफू खाएं।
  • डिनर में आपको वेजिटेबल सूप और रोटी लेना है।

डे 7 (सातवां दिन)

  • दूध के साथ नट्स लें।
  • नाश्ते में आपको कोई स्टफ पराठा लेना है। इसे कम घी में सेकें।
  • 12 बजे के आस-पास फ्रूट्स खाएं।
  • लंच में आपको सोयाबीन की सब्जी, रोटी और दाल खानी है।
  • शाम के वक्त मखाने खाएं।
  • डिनर में दाल, रोटी और सब्जी खाएं।

 

यह भी पढ़ें- Pregnancy के पहले 3 महीनों में क्या खाएं और किन चीजों से बचें? एक्‍सपर्ट से जानें

 


डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए आप डाइटिशियन राधिका गोयल के इस डाइट प्लान की मदद ले सकती हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में किसी नई डाइट को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।