How To Get Rid Of Intestinal Parasites: कई बार पेट में दर्द, भूख में बदलाव या पाचन से जुड़ी परेशानियां होने पर लोग पेट के कीड़ों के बारे में सोचने लगते हैं। बच्चों में यह समस्या खास तौर पर देखने को मिल सकती है। ऐसे में कुछ लोग दवा लेने के बजाय घरेलू नुस्खों का सहारा लेना चाहते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए तीन नेचुरल चीजों का जिक्र किया है। हालांकि इन नुस्खों को डॉक्टर की सलाह और जरूरी दवा का विकल्प नहीं मानना चाहिए।
पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के 3 घरेलू नुस्खे
अगर आपके पेट में कीड़े हो गए हैं, तो इन 3 तरीकों को अपनाकर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं यहां।
1. कद्दू के बीज खाने की दी गई सलाह
कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। श्वेता शाह के बताए नुस्खे के मुताबिक, रोजाना एक चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज कम से कम 10 दिनों तक खाने से कीड़े कम हो जाते हैं।
2. पपीते के साथ खाएं उसके बीज
पपीता खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं और इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के अनुसार, पपीते के ऊपर मौजूद बीजों में से करीब एक चम्मच बीज लेकर उन्हें पपीते के साथ खाने से काफी आराम मिलता है।
3. कलौंजी के तेल को लेकर क्या है सलाह?
तीसरी चीज है कलौंजी का तेल, जिसे अंग्रेजी में ब्लैक सीड ऑयल कहा जाता है। इसे रात के समय में एक चम्मच पीने से काफी आराम मिलता है। ध्यान रहे कि कलौंजी का तेल ही हो जीरे का नहीं।
पेट में कीड़े होने से बचने के लिए क्या करें?
पेट में कीड़े न हों इसके लिए नीचे दी गई इन बातों का ख्याल रखें।
- खाना खाने और शौचालय जाने के बाद साबुन से हाथ धोएं।
- फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं।
- बच्चों के नाखून साफ और छोटे रखें।
- साफ पानी पिएं और भोजन की स्वच्छता का ध्यान रखें।
- संक्रमण होने पर डॉक्टर की सलाह से सही इलाज कराएं।
कद्दू, पपीते के बीज और कलौंजी के तेल के अन्य फायदे
ये 3 चीजें पेट के कीड़ों को तो खत्म करने में मदद करती हैं। साथ ही इनके अन्य फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं।
| तेल / बीज | अन्य फायदे | किसके लिए ज्यादा अच्छा है? |
| कलौंजी का तेल (Black Seed Oil) |
|
|
| पपीता के बीज (Papaya Seeds) |
|
|
| कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) |
|
- जिंक
- मैग्नीशियम
- प्रोटीन
- हेल्दी फैट
- आयरन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
