शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस दिन चेहरे पर नेचुरल गलो पाने की चाहत सभी की होती है। यही वजह है कि महिलाएं शादी से कुछ दिन पहले ही ब्राइडल स्किन केयर शुरू कर देती हैं। कुछ महिलाएं होममेड फेस पैक लगाती हैं तो कोई अलग-अलग ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल कर लेती हैं। इन्हीं में से एक है किशमिश और केसर का पानी। इसे सुबह पीने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है।
आपको बता दें कि किशमिश में कई पोषक तत्व होते हैं और केसर भी लंबे समय से खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल होता रहा है। दरअसल, हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसी में उन्होंने ब्राइडल ग्लो पाने के लिए किशमिश और केसर का पानी पीने की सलाह दी है। आइए जानते हैं-
किशमिश-केसर का पानी कैसे बनाएं?
किशमिश और केसर का पानी बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके लिए-
- 5 से 7 काली किशमिश लें।
- एक गिलास पानी में इन्हें रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
- सुबह इस पानी में केसर के कुछ रेशे डाल दें।
- फिर कुछ देर के लिए इसे रख दें।
- आपका केसर-किशमिश का पानी तैयार है।
अब इस पानी से किशमिश को निकालकर खा लें और पानी को पी लें। इस रूटीन को लगातार सुबह के समय खाली पेट फॉलो करना है। श्वेता शाह ने यह भी कहा है कि आप रोजाना सुबह एक चम्मच घी भी खाना शुरू कर दें। वो भी गुनगुने पानी के साथ।
यह भी पढ़ें- सगाई से कुछ दिन पहले अपने चेहरे पर लगाएं ये खास फेस पैक, ग्लोइंग स्किन के लिए है बेस्ट
शादी से पहले क्यों बनाएं इस ड्रिंंक को रूटीन का हिस्सा?
किशमिश और केसर दोनों ही खाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें हैं। किशमिश में नेचुरल शुगर और कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, केसर में कई तरह के पौधों से मिलने वाले कंपाउंड होते हैं। ऐसे में इसका पानी पीने से आपके चेहरे पर ब्राइडल चम नजर आ सकती है।
शादी से पहले इन बातों का भी रखें ध्यान
सिर्फ किसी एक ड्रिंक पर निर्भर रहने के बजाय अपनी पूरी रूटीन पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। जैसे-
- रोजाना पर्याप्त पानी पीने की कोशिश करें।
- खाने में फल और हरी सब्जियां शामिल करें।
- बहुत ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
- स्किन को साफ रखें और अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं।
- दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
- शादी से ठीक पहले कोई नया स्किनकेयर प्रोडक्ट अचानक इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें- शादी वाले दिन पाना है एक्ट्रेसेस जैसा निखार, ट्राई करें ये इंस्टेंट ग्लो देने वाले होममेड उबटन
अगर आप भी शादी से पहले चेहरे पर ब्राइडल निखार पाना चाहती हैं तो किशमिश और केसर वाला पानी पी सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- शादी में चेहरे पर आएगा चांद का निखार, रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स
Image Credit- Freepik/AI
