आयुर्वेदिक हर्ब्स यानी जड़ी-बूटियां सेहतमंद रहने और शरीर को ताकतवर बनाने में हमारी मदद कर सकती हैं। गैस, बदहजमी, कब्ज, कमजोरी महसूस होना या कफ-कोल्ड, ये कुछ ऐसी दिक्कतें हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में हमें कई बार परेशान करती हैं। हम दर्द के लिए पेनकिलर ले लेते हैं, एसिडिटी के लिए एंटासिड ले लेते हैं, कफ के लिए सीरप पी लेते हैं या ऐसे ही छोटी-मोटी दिक्कतों का इस तरह इलाज कर लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक दवाइयों का सेवन सेहत को बिगाड़ सकता है।
ऐसे में आयुर्वेदिक हर्ब्स हमारे लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। ये हर्ब्स गुणों की खान होते हैं और इनका सही तरह से सेवन करने से बीमारियां दूर रहती हैं और सेहत दुरुस्त रहती है। चलिए ऐसे ही 10 हर्ब्स के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
इन आयुर्वेदिक हर्ब्स में छुपा है कई बीमारियों का इलाज
- जिन लोगों को अक्सर कब्ज परेशान करती है, उन्हें त्रिफला का सेवन करना चाहिए। यह बाउल मूवमेंट को रेगुलेट करता है और पाचन को सुधारता है। यह हार्श लैक्सेटिव की तरह काम करने के बजाय वात और अग्नि को बैलेंस करता है और बाउल मूवमेंट को नॉर्मल करता है ताकि रोजाना पेट साफ हो सके।
- अगर आपका पाचन अक्सर खराब रहता है, तो आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। यह पित्त को बिना बढ़ाए पेट की अग्नि को सुधारती है। इससे भूख खुलकर लगती है, खाना अच्छे से पचता है, गैस और ब्लोटिंग नहीं होती है। आप खाने से पहले या बाद में पानी में अदरक को उबालकर पिएं।
- अगर आपको पीरियड के दौरान पेट में तेज दर्द होता है, तो सौंफ का सेवन करना चाहिए। सौंफ में एंटी-स्पासमोडिक प्रॉपर्टीज होती हैं। यह चाय वात को बैलेंस करती है और पाचन को भी सुधारती है और यूट्रस की मांसपेशियों को आराम देती है।
यह भी पढ़ें- Constipation Relief Drink: पेट की गंदगी बाहर निकालेगी यह देसी ड्रिंक, कब्ज की हो सकती है छुट्टी
- जो लोग तनाव में हैं, उन्हें अश्वगंधा को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। यह तनाव और थकान को कम करता है और नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- आजकल बालों का झड़ना काफी आम समस्या हो गई है। ऐसे में भृंगराज का तेल फायदेमंद हो सकता है। इससे हेयर ग्रोथ में सुधार होता है और बालों का झड़ना कम होता है।
- फैटी लिवर की दिक्कत में 'भूई आंवला' या 'भुम्यमालकी' फायदेमंद होता है। इससे लिवर हेल्थ में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। यह हेल्दी बाइल फ्लो को बढ़ाता है।
- शरीर में होने वाले वॉटर रिटेंशन को कम करने में पुनर्नवा मदद कर सकता है। इससे बॉडी में फ्ल्यूड बैलेंस रहता है और यूरिनरी हेल्थ बेहतर होती है।
- हार्ट को हेल्दी रखने में अर्जुन की छाल मदद कर सकती है। यह हाई बीपी को रेगुलेट करता है और इससे हार्ट हेल्थ दुरुस्त रहती है। यह हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने में मदद करता है।
- अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और बीमारियां आपको जल्दी घेर लेती हैं, तो आपको गिलोय का सेवन करना चाहिए। इससे इम्यूनिटी बेहतर होती है और इंफ्लेमेशन कम होता है।
- जिन लोगों को चीजों को याद करने में मुश्किल होती है, उन्हें ब्राह्मी का सेवन करना चाहिए। इससे मेमोरी बेहतर होती है और दिमाग शांत होता है।
यह भी पढ़ें- शरीर का Detox Center होता है लिवर, इन 2 फूड्स से रखें इसे सेहतमंद
डॉक्टर दीक्षा का कहना है के पाचन से लेकर कफ और कोल्ड तक, आयुर्वदिक हर्ब्स कई तरह की दिक्कतों में राहत पहुंचाते हैं। हालांकि, अगर आपको लंबे समय से कोई भी दिक्कत परेशान कर रही हो, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
