अक्सर हम बाजार से सब्जियां खरीदकर लाते हैं और उन्हें ताजा रखने के लिए पानी से धोकर या पानी में भिगोकर रखते हैं। इसके बाद हम इन्हें फ्रिज में रखते हैं। कई बार हम सोचते हैं कि पानी में रहने से सब्जियां अच्छे से साफ और ज्यादा समय के लिए फ्रेश रहती है, लेकिन कई सारी सब्जियां ऐसी होती हैं, जो ज्यादा पानी में रखने से चिपचिपी हो जाती हैं। इसके बाद इस्तेमाल में नहीं आती है। आइए बताते हैं कौन सी सब्जियों को आपको पानी में ज्यादा समय के लिए नहीं रखना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां पानी में ज्यादा न रखें
पालक और मेथी खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए बाजार से अक्सर इसे खरीदा जाता है, लेकिन जब इन्हें साफ करने की बात आती है, तो हम इसे भी पानी से साफ कर लेते हैं और ज्यादा समय के लिए गीला छोड़ देते हैं। इसके कारण पत्ते गलने लगते हैं और चिपचिपे हो जाते हैं। आप इस तरह की गलती न करें और इन्हें सही से साफ करें और फिर इस्तेमाल करें।
मशरूम को ज्यादा पानी में रखने के नुकसान
मशरूम एक स्पंज की तरह होता हैं। ऐसे में इसे अगर आप ज्याद समय के लिए भिगोकर रखेंगी, तो यह रबर की तरह हो जाता है और इसमें चिपचिपापन आ जाता है। इसलिए इन्हें फेंकने की बजाए इसे पानी से साफ करने के बाद सूखे कपड़े से साफ करें, ताकि आपके मशरूम खाने लायक हो सकें।
भिंडी को पानी से ज्यादा साफ न करें
भिंडी के बारे में तो हम सभी जानते हैं कि इसमें एक प्राकृतिक चिपचिपापन सबसे ज्यादा होता है। अगर आप भिंडी को धोने के बाद उसे पूरी तरह नहीं सुखाते हैं या उसे पानी में भिगोकर छोड़ देते हैं, तो यह चिपचिपी हो जाती है। इसलिए भिंडी को धोने के बाद आप इसे अच्छे से साफ करें। इसके बाद सूखे कपड़े से साफ करें। इससे आपकी भिंडी अच्छे से तैयार हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी ये 4 सब्जियां कच्ची खाती हैं? सेहत को हो सकता है नुकसान
सब्जियों को सही तरीके से स्टोर करना न केवल उनके स्वाद को बरकरार रखता है, बल्कि उनके पोषण को भी सुरक्षित रखता है। आप बस इन सब्जियों को साफ करने से पहले आप इन बातों का खास ध्यान रखें, ताकि आपकी लाई हुई सब्जियां खराब न हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
