भारतीय मसाले अपने अनोखे स्‍वाद खुशबू के लिए मशहूर हैं। मसालों से ही हमारे खाने का स्‍वाद भी उभरकर आता है और दिखने में स्‍वादिष्‍ट भी लगता है। इन्‍हीं मसालों में शुमार लाल मिर्च जब आपके खाने में तीखे स्‍वाद का तड़का लगाती है, तो खाने का स्‍वाद बढ़ जाता है। क्‍या आपको मालूम है कि लाल मिर्च की दो वैरायटियां फेमस हैं। पहली है लंबी लाल मिर्च यह सभी के किचन में मिल जाती है, दूसरी गोल लाल मिर्च है। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्‍या फर्क है सबसे पहले ये जानते हैं?

खाने का लुत्‍फ बढ़ाती है लाल मिर्च

लाल मिर्च आपके खाने में चटपटे और तीखे स्वाद का तड़का लगाने के साथ ही डिश का लुत्‍फ बढ़ा देती है। खाने की रंगत बढ़ाने के लिए भी कई डिशेज में इसे छिड़ककर खाया जाता है। देश में करीब 400 से ज्यादा किस्म की मिर्च उगाई जाती हैं। हर मिर्च की अपनी अलग पहचान और स्वाद के लिए जानी जाती है।

Image Credit: mganific.com

 लंबी और गोल लाल मिर्च में क्‍या है अंतर ?

लंबी सूखी लाल मिर्च

कई लोगों को चटपटा और तीखा जायका पसंद होता है। खाने में ऊपर से तड़का लगाने के लिए कश्मीरी लाल मिर्च या देगी मिर्च का इस्‍तेमाल होता है। यह लंबी सूखी लाल मिर्च से तैयार किया जाता है। कश्मीरी लाल मिर्च देखने में लंबी और पतली होती है। इसे सूखी लाल मिर्च में सबसे कम तीखी समझा जाता है। इसका रंग काफी गहरा लालपन लिए होता है।

खाने का स्‍मॉकी टेस्‍ट लाने के लिए कश्मीरी लाल मिर्च का इस्‍तेमाल होता है। खाने में तीखापन लाने के लिए आंध्र प्रदेश में उगाई जाने वाली गुंटूर मिर्च का इस्‍तेमाल होता है। यह मिर्च  देखने में लंबी और सुर्ख लाल रंग लिए होती है। साउथ इंडियन खाने में तड़के के लिए कर्नाटक से आने वाली  'ब्यादगी लाल मिर्च' का इस्‍तेमाल होता है। इस पर हल्की झुर्रियों जैसे निशान होते हैं और रंग काफी गहरा लाल होता है।यह कश्मीरी लाल मिर्च की तरह ही दिखती है। लंबी सूखी लाल मिर्च में इसी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है।

सुर्ख गोल लाल मिर्च

 

Image Credit:magnific.com

अगर आप कम तीखा स्‍वाद पसंद करत हैं, तो सुर्ख लाल गोल मिर्च का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। दिखने में छोटी और हार्ट शेप  गोल लाल मिर्च चमकदार लाल होती हैं। इन्हें अक्सर पिमेंटो मिर्च समझ लिया जाता है, जो एक जैसी दिखती हैं। साल 2007 में भूत जोलोकिया ने दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया था। इसे राजा मिर्च (Raja Mircha) या घोस्ट पेपर (Ghost Pepper) भी कहा जाता है।  

दुनिया के कुछ देशों में इसे कून चिली के नाम से भी जानते हैं। इसका स्‍वाद हल्‍के से लेकर थोड़ा तीखा हो सकता है। अक्सर इन्हें तड़का, सैंडविच और अचार में इस्तेमाल करते हैं। लाल गोल मिर्च की एक और किस्म है जो नॉर्थईस्ट के असम, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल में उगाई जाती है। इस मिर्च को वहां की स्‍थानीय भाषा में भूत जोलोकिया या घोस्ट पेपर कहते हैं।

लंबी लाल मिर्च और गोल मिर्च की किस्‍म के बारे में हमने कई जरूरी जानकारियां बताई। आपको इनके बीर्च फर्क और इस्‍तेमाल करने के तरीके भी बताए। उम्‍मीद है कि आपको ये खबर रोचक लगी होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com