उत्तराखंड में स्थित इस खूबसूरत गांव के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। यह समुद्र तल से करीब 2400 से 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वैसे तो यह गांव बहुत छोटा है, लेकिन इसकी खूबसूरती इतनी ज्यादा है कि आप इसे भूला नहीं पाएंगी। इस गांव को लाटू देवता का का घर माना जाता है, इसलिए भी यह धार्मिक आस्था के कारण उत्तराखंड में एक अलग पहचान रखता है। लाटू देवता को मां नंदा देवी का भाई माना जाता है। ज्यादातर लोग यहां ट्रेकिंग करके पहुंचते हैं। भले ही इस गांव के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते, लेकिन ट्रेकिंग की वजह से हर साल हजारों लोग यहां से होकर गुजरते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस जगह के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप भी यहां अपने दोस्तों और परिवार के साथ जा सकती हैं।
कहां पड़ता है यह गांव?
यह गांव रूपकुंड ट्रेक के रास्ते मे पड़ता है। यह चमोली जिले में स्थित एक शांत गांव है, जो चारों तरफ पहाड़ों से घिरा है। चारों ओर फैले घने जंगल, देवदार और ओक के पेड़ों की वजह से यह जगह और भी ज्यादा सुंदर लगती है। यहां आपको लोग कम नजर आएंगे, लेकिन चारों तरफ दूर-दूर तक दिखाई देने वाली हिमालय की चोटियों की कोई कमी नहीं है। शहरों के शोर-शराबे से दूर यह गांव उन लोगों के लिए अच्छा है, जो बिना ट्रैफिक और भीड़ के सुकून के पल बिताना चाहते हैं।
Wan Village पहुंचना आसान है या नहीं
पहले यात्रियों को समझना होगा कि यह गांव कोई पर्यटन स्थल नहीं है। इसलिए, यहां आने के बाद आपको यहां के लोगों की रिस्पेक्ट करनी चाहिए। शोर न मचाएं और पर्यावरण को गंदा न करें। यहां आप सीधी बस, ट्रेन या फ्लाइट से नहीं पहुंच सकते। यहां आने के लिए पहले आपको देहरादून, हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचना होगा।
- यहां से आप कर्णप्रयाग या थराली के लिए बस लें।
- इसके बाद देवाल होते हुए वाण गांव पहुंचे।
- अपनी गाड़ी से जाने का सोच रही हैं, तो ध्यान रखें कि यहां रास्ते में कई घुमावदार मोड़ आएंगे। पहाड़ों पर ड्राइविंग का अनुभव नहीं है, तो वाहन न चलाएं।
यहां घूमने आने वाले ज्यादातर लोग वाण गांव पहुंचने के सफर का आनंद लेते हुए जाते हैं। उनका मकसद वाण गांव पहुंचने से नहीं होता। वह हरे-भरे जंगल, पहाड़ी गांव, झरने और हिमालय का नजारा देखते हुए और रास्ते का आनंद लेते हुए जाते हैं। आपको भी सिर्फ मंजिल ही नहीं बल्कि पूरे रास्ते का आनंद लेते हुए जाना चाहिए। यहां स्थानीय लोग सिंपल और लकड़ी-पत्थर से बने घर में रहते हैं।
इसे भी पढे़ें- वैली कैंपिंग करने का है मन? दोस्तों के साथ इन 3 जगहों का उठाएं लुत्फ
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
IMAGE CREDIT- MAGNIFIC
