फटा दूध देखकर अगर आपके दिमाग में सबसे पहले पनीर का नाम आता है तो आप अकेली नहीं हैं। ज्यादातर घरों में महिलाएं फटे दूध का सबसे ज्यादा यूज पनीर में ही करती हैं। भले ही पनीर बनाना आसान है, लेकिन इसके सिवा भी आप इससे कई चीजें बना सकती हैं। कई महिलाओं को यह नहीं पता कि फटे दूध से आप मीठी और नमकीन दोनों तरह की चीजें तैयार कर सकती हैं। अगर दूध सही तरीके से फटा है और उसमें खराब गंध नहीं आ रही, तो आर्टिकल में बताए जा रहे आसान टिप्स फॉलो करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फटे हुए दूध से क्या-क्या बना सकते हैं? इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

फटे दूध से बनाएं कलाकंद मिठाई

दूध फटने के बाद इसका यूज मिठाई बनाने के लिए कर सकती हैं। इसमें इलायची और मेवा डालकर कलाकंद बनाएं और चीनी की मात्रा पर खास ध्यान दें।

  • इसे बनाते समय चीनी एक साथ ज्यादा न डालें, स्वाद के हिसाब से धीरे-धीरे डालें।
  • इलायची पाउडर आपको सबसे लास्ट में डालना है, ताकी स्वाद अच्छा रहे।
  • मिठाई बनने के बाद लास्ट में ऊपर से बादाम-पिस्ता डालें।

फटे दूध से बनाएं सैंडविच

फटे हुए दूध को मसालों के साथ मिलाकर सैंडविच तैयार किया जा सकता है। इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया और थोड़े मसाले मिलाने से स्वाद काफी अच्छा आता है।

  • इसके लिए आप फिलिंग में थोड़ा चाट मसाला डाल सकती हैं।
  • पराठे के लिए मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न होने दें।
  • बच्चों के लिए बना रही हैं, तो हरी मिर्च कम रखें।

फटे दूध से छेना मिठाई बनाएं

जिन लोगों को मिठाई बहुत ज्यादा पसंद है, इससे वह छेना भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको फटे हुए दूध को अच्छे से मसलकर नरम करना है और इसके बाद इसका रसगुल्ला जैसा बेस तैयार होता है।

  • इसे बनाते समय ध्यान रखें कि आपको छेना को अच्छे से मसलकर सॉफ्टर करना है, कोई भी दाने न बचें।
  • बहुत ज्यादा पानी रह गया, तो मिठाई का आकार बिगड़ सकता है।
  • छेने को नरम रखने के लिए उसे अच्छी तरह गूंथना जरूरी है।
  • मिठाई बनाते समय आंच और पकाने का समय सही रखें।

इन फूड ऑप्शन को देखने के बाद आप समझ गई होंगी कि फटे हुए दूध का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन, ध्यान रखें कि हर फटा हुआ दूध इस्तेमाल करने लायक नहीं होता। अगर दूध से बदबू आ रही है, तो उसका रंग आपको हल्का पीला नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- Almond Sweets: बादाम से बनाएं ये 3 स्‍वीट्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- shuttetsyock, magnific