उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गंगा तट के किनारे एक ऐतिहासिक मेला लगता है, जिसे मिनी कुंभ के नाम से भी जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं ककोड़ा मेले (Kakora Mela) की। यह मेला इस साल यानी 2026 में 17 नवंबर से शुरू हो चुका है। इस मेले की शुरुआत झंडी पूजन के साथ हुई है और अब यह मेला 1 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के खास अवसर पर यहा लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा की रेती पर बसने वाली तंबुओं की अस्थायी नगरी को देखने के लिए लोग देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी यहा आते हैं। अगर आप भी इस मेले के बारे में जानना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं ककोड़ा मेले से जुड़ी कुछ खास बातें। 

pinterest/chandu budihal

ककोड़ा मेला 2026 कब से कब तक लगेगा?

ककोड़ा मेला 17 नवंबर से शुरू हो चुका है, जो 1 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान यहां कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस मेले में कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी आज वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती और आतिशबाजी होगी। 

25 नवंबर को यहा रासलीला, लखनऊ का कठपुतली शो और जादू जैसे कई शो देखने को मिलते हैं। मेला मैदान में कबड्डी, कुश्ती और दौड़ जैसी कई प्रतियोगिताएं रखी जाती हैं, साथ ही बॉलीवुड नाइट जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी होते हैं। इसके अलावा इस मेले में कई रंग-बिरंगे छोटे-बड़े झूले भी लगते हैं।

ककोड़ा मेले का इतिहास और जुड़ी लोक कथाएं

ककोड़ा मेले के इतिहास की बात करें, तो यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पुरानी लोक कथाओं और प्रशासनिक तैयारियों का संगम है -

मान्यता है कि ककोड़ा देवी मंदिर की रक्षा के लिए देवी ने रोहेला आक्रमणकारियों से युद्ध किया था और मंदिर में आज भी देवी की सिर व धड़ के रूप में पूजा की जाती है। 18वीं सदी के उझानी शासक नवाब अब्दुल्ला खान के कुष्ठ रोग से ठीक होने की कथा भी इस मेले से जुड़ी हुई है।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मेला परिसर में कई इंतजाम किए गए हैं। यहा सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर, पुलिस, ड्रोन और पीएसी बल मौजूद हैं। साथ ही मेले की वजह से बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। इस मेले में बस अड्डा, पार्किंग, हैंडपंप, मोबाइल शौचालय और चिकित्सा जैसी कई सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

pinterest/Arshi Shaikh

ककोड़ा मेला देखने कैसे पहुंचें?

अगर आप भी ककोड़ा मेला देखने जाना चाहती हैं, तो 1 दिसंबर से पहले यहा कभी भी जा सकती हैं। इस मेले तक पहुचने के लिए आप अपने घर के किसी भी नजदीकी रेलवे स्टेशन से बदायूं या आसपास के स्टेशन तक ट्रेन का टिकट बुक कराएं। वहा आकर रेलवे स्टेशन से शेयरिंग रिक्शा या पर्सनल कैब के जरिए आसानी से बदायु जिले और मेला स्थल तक पहुंचा जा सकता है। 

निष्कर्ष: बदायूं का ककोड़ा मेला न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध है। यह मेला मिनी कुंभ की तरह लगता है। यहा कई तंबू लगे होते हैं, जिनमें श्रद्धालु आकर मेले का आनंद लेते हैं और ठहरते हैं। यहा होने वाली गंगा आरती, लोक कलाएं, खेल और मनोरंजन ही इस मेले को और खास बनाते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।