भारत देश में अक्सर हर घर की सुबह एक कप चाय से होती है। हर किसी के यहां सुबह कड़क दूध वाली, मसालेदार और मीठी चाय पी जाती है, लेकिन अब काफी लोगों की ड्रिंक्स को लेकर पसंद बदल रही है। आजकल लोग सेहत पर ध्यान दे रहे हैं और लाइट ड्रिक्स की डिमांड बढ़ रही है। दिन में कई बार ऐसा होता है कि आप बस सुकून के लिए हल्की चाय पीना चाहती हैं।

अगर आप भी ऐसा कुछ पीना चाहती हैं, जो मुंह को चिपचिपा करने की बजाय फ्रेश कर दे, तो Cherise India के फाउंडर मिस्टर परिमल शाह के अनुसार, आप अपनी चाय की आदत में इन 3 हल्की और फ्रेश चाय को शामिल कर सकती हैं।

हल्की और फ्रेश चाय

अगर दूध वाली चाय पीकर शरीर में भारीपन लगता है और अब कुछ नया ट्राई करने का मन है, तो इन 3 चाय को जरूर ट्राई करें।

1. होल लीफ ग्रीन टी

ग्रीन टी को अक्सर लोग टेस्ट में कड़वा मानते हैं। यह एक गलतफहमी है, जो कि ब्रूइंग या कुचली हुई पत्तियों की वजह से है। होल लीफ ग्रीन टी का टेस्ट एकदम अलग है और काफी नेचुरल होता है।

ग्रीन टी की पत्तियों को बहुत कम प्रोसेस किया जाता है, इसलिए इनमें नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और फ्लेवर बिल्कुल शुद्ध होता है। ऐसी खुली, पूरी पत्तियों वाली वैरायटी देखें जो गर्म पानी में धीरे-धीरे खुलती हैं। इसे स्मूद बनाए रखने के लिए, पत्तियों को उबालते नहीं है, बल्कि गर्म पानी में सिर्फ दो मिनट के लिए भिगोया जाता है। इससे बिना किसी कड़वाहट के एक ताजगी भरा कप तैयार होगा।

image credit-magnific

2. लेमनग्रास और पुदीना की चाय

अगर आपको कैफीन पसंद नहीं है और आप इससे बचना चाहती हैं, तो लेमनग्रास और पुदीना आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। लेमनग्रास आपको बिना किसी तीखेपन के खट्टा-मीठा स्वाद देता है और पुदीना ठंडापन फील कराता है।

यह काफी सिंपल है और इसे पीने से काफी रिफ्रेशिंग फील होता है। यह जड़ी-बूटियां एक सुकून देने वाला मिश्रण बनाती हैं जो पेट को हल्का महसूस कराती हैं।

image credit-magnific

3. लाइट ऊलोंग टी

ऊलोंग चाय ग्रीन और ब्लैक टी के बीच का परफेक्ट बैलेंस है। यह आपको बिना किसी कच्चे घास जैसे स्वाद के ग्रीन टी जैसी ब्राइट और क्लीन फील देती है। साथ ही इसमें थोड़ी गर्माहट भी होती है।

लाइट ऊलोंग चाय ब्लैक टी से अलग है क्योंकि इसका स्वाद स्मूद और हल्का होता है, जो बिना किसी भारीपन के मुंह में अच्छा फील कराता है।

image credit-magnific

रोज चाय के कप को बनाएं नया

हल्की चाय की तरफ बढ़ने का मतलब अपनी पसंदीदा चाय को छोड़ना नहीं है, बल्कि अपने कलेक्शन को बढ़ाना है। चाय पीने की एक अच्छी आदत बताती है कि दिन के अलग हिस्सों में अलग टोन की जरूरत होती है।

पत्तियों के ओरिजिन, प्रोसेसिंग स्टाइल और ब्रूइंग टाइम के साथ एक्सपेरिमेंट करके, चाय सुबह की नींद खोलने वाली एक रूटीन से कहीं ज्यादा बन जाती है।

आपके लिए कौन सी चाय है बेस्ट?

दूध वाली चाय के अलावा अगर आप कुछ और ट्राई करना चाहती हैं, तो लेमनग्रास चाय पी सकती हैं।

  • इसे पीने से काफी फ्रेश फील होता है।
  • शरीर काफी एक्टिव रहता है।
  • सुस्ती से भी छुटकारा मिलता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।