मानसून आते ही घर और किचन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। किचन से जुड़ी दिक्कतों की बात करें तो कभी नमक गीला होने लगता है, तो कभी दाल, चावल और आटे में कीड़े पड़ जाते हैं। कभी-कभार तो मसाले भी खराब होने लगते हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि बरसात में चीनी नहीं खराब होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। आपने कभी न कभी तो नोटिस किया होगा कि बारिश के दिनों में अक्सर चीनी में भी गांठें पड़ जाती होंगी या वो चिपचिपी लगने लगती होंगी।

ऐसे में लोगों को लगता है कि ये फंगस हो सकता है, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी है। दरअसल, नमी चीनी की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। अगर डिब्बा या चीनी पूरी तरह से सूखी हो तो ये लंबे समय तक चल जाती है, लेकिन बरसात में नमी के कारण चीनी की क्वालिटी खराब होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको दादी मां का आजमाया हुआ एक नुस्खा बता रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

चीनी में गांठें क्यों पड़ जाती हैं?

कई बार बरसात में चीनी में गांठे पड़ जाती हैं। लोग इसे फंगस समझ लेते हैं, लेकिन ये नमी की वजह से हो जाता है। जब हवा में मौजूद नमी चीनी में आ जाती है, तो सभी दाने आपस में चिपकने लगते हैं। इससे ये हार्ड हो जाते हैं। हर बार ये फंगस नहीं होता है।

दादी मां का सीक्रेट ट्रिक अपनाएं

बरसात में चीनी को सूखा रखने के लिए पुराने समय में एक आसान तरीका अपनाया जाता था। वो है चावल वाला तरीका। इसके लिए आपको एक साफ और सूखे कॉटन के कपड़े में एक से दो चम्मच चावल बांध लेना होगा। अब इसी पोटली को आप चीनी के डिब्बे में रख दें। इससे अगर डिब्बे यी चीनी में कोई नमी होगी तो चावल उसे सोख लेगा। बस ध्यान रखें कि चावल को सीधे चीनी में न मिलाएं।

यह भी पढ़ें- घर में भिनभिना रही हैं मक्खियां? बिना पैसे खर्च किए स‍िर्फ इन 2 तरीकों से पाएं छुटकारा

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप चाहती हैं कि बरसात के मौसम में चीनी खराब न हो, तो ये सीक्रेट आजमाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे-

यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में क्यों नहीं करना चाहिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल? जानें ये बड़े नुकसान

  • कपड़ा और चावल पूरी तरह से सूखा होना चाहिए।
  • पोटली को समय-समय पर बदलते रहें।
  • हमेशा एयरटाइट डिब्बे में चीनी को रखें।
  • गीला चम्मच वीनी के डिब्बे में न डालें।

तो अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि मानसून में चीनी खराब होने लगती है तो आप ऊपर बताया गया दादी मां का सीक्रेट तरीका आजमा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- किचन में रखी ये चीजें बारिश के मौसम में क्यों हो जाती हैं गीली? जानें

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/gemini