आजकल लोग ऐसी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं जहां स‍िर्फ खूबसूरत नजारे ही नहीं बल्‍क‍ि इत‍िहास और राजसी ठाठ-बाट का भी एक्‍सपीर‍ियंस म‍िले। अगर आप भी अपनी ट्र‍िप को थोड़ा और स्‍पेशल बनाना चाहती हैं तो मध्‍य प्रदेश का द ओबरॉय राजगढ़ पैलेस आपकी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में जरूर होना चाह‍िए। करीब 350 साल पुराना ये पैलेस अब एक शानदार और 5 स्‍टोर होटल बन चुका है।

यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है मानो क‍िसी राजा या महाराजा के महल में आ गए हों। ऊंची पहाड़ि‍यों, हर‍ियाली, पुराने महल और शाही माहौल, यहां सब कुछ देखने को म‍िलता है। यही वजह है क‍ि यहां स‍िर्फ इंड‍ियंस ही नहीं, बल्‍क‍ि व‍िदेशी मेहमान भी आकर ठहरना पसंद करते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख इस पैलेस के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

दुनिया के सबसे खूबसूरत होटलों में हुई गिनती

मध्य प्रदेश के खजुराहो के पास स्थित राजगढ़ पैलेस को हाल ही में दुनिया के सबसे सुंदर होटलों में शामिल किया गया है। ये उपलब्धि अपने आप में खास है, क्योंकि इससे भारत की ऐतिहासिक विरासत को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली है। आज ये जगह उन लोगों की पसंद बन रही है, जो इतिहास और लग्जरी दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं।

350 साल पुराना है राजगढ़ पैलेस

राजगढ़ पैलेस के इतिहास की बात करें तो ये करीब 350 साल पुराना है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में बुंदेला के शासक राजा हिंदूपत सिंह ने करवाया था। उस समय ये एक मजबूत किले के रूप में बनाया गया था। पहाड़ों पर होने की वजह से यहां से आसपास के बड़े इलाके पर नजर रखी जा सकती थी। यही कारण था कि ये किला सेफ्टी के लिहाज से भी काफी जरूरी था।

किले से बन गया शाही महल

समय के साथ-साथ ये किला धीरे-धीरे एक शाही महल में बदल गया। जहां पहले सुरक्षा से जुड़ी चीजें देखने को म‍िलती थीं, वहां अब सुंदर आंगन, भव्य दरबार और रहने के लिए शानदार कमरे तैयार क‍िए गए हैं।

पहाड़ियों और जंगलों के बीच बसा है ये महल

राजगढ़ पैलेस मणियागढ़ पहाड़ियों पर बसा हुआ है। यहां आपको चारों तरफ हरियाली, घने जंगल और नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलेगी। महल के पास झील भी है और कई पुराने पेड़ इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ दिन शांति में बिताना चाहती हैं, तो यहां आकर आपको जरूर स्‍टे करना चाह‍िए।

पन्ना नेशनल पार्क भी है पास

खास बात तो ये है क‍ि इस महल के पास ही पन्ना नेशनल पार्क भी है। यहां आने वाले लोग जंगल सफारी का भी मजा ले सकते हैं। आपको बता दें क‍ि आज ये महल ज‍ितना सुंदर दिखाई देता है, इसके पीछे कई सालों की मेहनत भी है। 1996 में मध्य प्रदेश सरकार ने इसे ओबरॉय ग्रुप को सौंप द‍िया था। इसके बाद इसमें रेनोवेशन का काम शुरू हुआ था।

तो अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां इतिहास, नेचर, लग्जरी और शांति सब कुछ एक साथ मिले, तो मध्य प्रदेश का राजगढ़ पैलेस आपकी अगली ट्रैवल डेस्टिनेशन बन सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit- the oberoi