भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, ऐसे में खासकर वर्किंग वुमन के लिए किचन में रोजाना खाना पकाना एक बहुत बड़ा काम होता है। रसोई में रखे राजमा-चावल या छोले-भटूरे बनाने के समय अचानक याद आता है कि राजमा या छोले तो भिगोना ही भूल गए। ऐसे में अक्सर राजमा या छोले बनाने का प्लान कैंसिल हो जाता है, लेकिन हर बार प्लान कैंसिल करने की बजाय, रातभर भिगोए बिना भी आप इस आसान किचन ट्रिक की मदद से सिर्फ एक घंटे में इन्हें अच्छे से फुला सकती हैं। आइए जानते हैं एक घंटे में राजमा और छोले भिगोने का आसान तरीका क्या है।
सिर्फ 1 घंटे में राजमा और छोले कैसे भिगोएं?
अगर आप राजमा या छोले भिगोना भूल गई हैं, तो इन आसान स्टेप्स से इन्हें जल्दी फुला सकती हैं।
- सबसे पहले राजमा या छोले को साफ पानी से दो से तीन बार अच्छी तरह धो लें ताकि गंदगी बाहर निकल सके।
- अब इसमें से खराब और टूटे हुए दानों को अलग कर दें।
- धुले हुए राजमा या छोले को एक साफ कैसरोल या हॉट केस में डाल दें।
- ध्यान रखें कि दाने फूलकर आकार में बड़े होंगे, इसलिए बर्तन में पानी के लिए पर्याप्त जगह रखें।
- अब एक बर्तन में अपने अनुसार पानी डालकर तेज आंच पर अच्छी तरह उबाल लें।
- जब पानी में उबाल आ जाए, तो उसे सीधे कैसरोल में राजमा या छोले के ऊपर डाल दें ताकि दाने पूरी तरह डूब जाएं।
- अब कैसरोल का ढक्कन कसकर बंद करें और इसे एक घंटे के लिए ऐसा ही रख दें। गर्म पानी की वजह से दाने तेजी से पानी सोखकर फूलने लगेंगे।
- एक घंटे बाद जब आप ढक्कन खोलेंगी, तो राजमा और छोले आपको काफी हद तक फूले हुए नजर आएंगे।
- अब आप इन्हें वहां से निकालकर एक-दो पानी में अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर में पका सकती हैं।
राजमा और छोले पकाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
इस ट्रिक से राजमा या छोले भिगोने और पकाने के दौरान इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें -
- यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है जो रोजाना जल्दी सुबह ऑफिस जाते हैं, स्टूडेंट हैं या फिर घर में अचानक मेहमान आ गए हैं।
- बिना भिगोए सीधे कुकर में पकाने से जितनी गैस और सीटियां लगती हैं, एक घंटे फुलाने के बाद पकाने पर दाने जल्दी गलते हैं और गैस भी कम लगती है।
- अगर राजमा या छोले बहुत ज्यादा पुराने हो चुके हैं, तो इन्हें एक घंटे के बजाय डेढ़ से दो घंटे तक भिगोकर रखें।
यह भी पढ़ें- क्यों खास है कश्मीरी पंडितों का थूल राजमा? जानिए हींग, सोंठ और खड़े मसालों की यह जादुई रेसिपी?
निष्कर्ष: राजमा और छोले भिगोना अगर आप भी भूल जाती हैं और इसकी वजह से जब खाने का मन करता है तो बना नहीं पाती हैं, तो परेशान होने की बजाय आप इस लेख में बताया गया यह आसान तरीका अपनाकर सिर्फ एक घंटे में आसानी से राजमा और छोले फुलाकर तैयार कर सकती हैं। उम्मीद है आपको यह किचन ट्रिक जरूर पसंद आई होगी।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: magnific
-1795506557160_m.webp)