गर्मियां शुरू होती ही कई सारी द‍िक्‍कतें होने लगती हैं। रसोई के तो काम और भी ज्‍यादा बढ़ जाते हैं। सबसे ज्‍यादा श‍िकायत तो दूध को लेकर होती है। लोगों का कहना होता है दूध उबाल कर रखो तो कुछ ही देर में ये फट जाता है। कभी उबालते समय दूध फट जाता है तो कभी फ्रिज से बाहर न‍िकालकर थोड़ी देर रखने पर ही उसका स्वाद बदल जाता है। ऐसे में पैसे की बर्बादी तो होती ही है, साथ ही दोबारा नया दूध लाकर उबालने पर गैस भी खर्च होता है।

पुराने समय में तो लोगों के पास फ्र‍िज होता नहीं था, फ‍िर भी हमारी दादी-नानी दूध काे चला ले जाती थीं। इन्‍हीं में से एक तरीका आज भी छोटे शहरों में अपनाया जाता है। हम आपको उन्‍हीं तरीके के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

दादी मां का आसान तरीका अपनाएं

आज के समय में ज्‍यादातर लोग पैकेट वाले दूध का इस्‍तेमाल करते हैं। कुछ लोग तो बस इसे थोड़ा सा गर्म कर लेते हैं, तो वहीं कुछ लोग ब‍िना बॉयल क‍िए ही यूज करते हैं। आपको बता दें क‍ि कभी भी दूध को सिर्फ थोड़ा गर्म करके या ब‍िना बॉयल क‍िए नहीं छोड़ना चाहिए। आसप एक-दो अच्छी उबाल आने तक दूध को पकाएं। इससे उसमें मौजूद कई बैक्टीरिया कम हो जाते हैं और दूध थोड़ी देर ज्यादा चल जाता है।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: क्या आपके किचन में भी बार-बार उबलकर बाहर गिर जाता है दूध? ये 3 स्मार्ट ट्रिक्स बचाएंगी आपकी मेहनत

बार-बार हाथ न लगाएं

कई लोग दूध निकालने के लिए कभी चम्मच तो कभी कटोरी डालते रहते हैं। इससे बाहर की गंदगी और बैक्टीरिया भी दूध में पहुंचने लगते हैं। इसल‍िए कोश‍िश करें क‍ि हमेशा साफ और सूखे बर्तन का इस्तेमाल करें। चाहें तो डायरेक्‍ट दूध वाले बर्तन से दूध को पलट लें।

यह भी पढ़ें- Cooking Tips: सरसों के तेल में भी सफेद और फूली-फूली बनेंगी पूड़‍ियां, बस अपनाएं यह 1 आसान ट्रिक

उबालने के बाद जल्दी ठंडा करें

दूध उबलने के बाद उसे लंबे समय तक गर्म न रहने दें। गर्मियों में आप जब दूध बॉयल करें तो एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें दूध का पतीला या बाउल रख दें। इससे दूध जल्‍दी ठंडा हो जाएगा। अब आप इसे फ्रिज में रख दें। दरअसल, गर्मियों में ज्‍यादा देर तक बाहर रखा हुआ दूध जल्दी खराब हो जाता है।

फ्रिज में रखने का सही तरीका भी जानें

दूध को फ्रिज में कभी भी एकदम आगे न रखें। इससे बार बार दरवाजा खुलने पर टेंपरेचर चेंज होता रहता है। कोशि‍श करें की दूध को थोड़ा अंदर की ओर रखें। इससे दूध जल्दी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Achari Aloo Recipes: लंच और डिनर का स्वाद बढ़ा देगी अचारी आलू की ये रेसिपी, नोट करें इसे बनाने के 3 धांसू तरीके

ये गलतियां न करें

  • गर्म दूध को ढककर बहुत देर तक बाहर न रखें।
  • बार-बार दूध को गर्म और ठंडा न करें।
  • स्‍वाद बदलने पर दूध का यूज न करें।

तो अगर आपके यहां भी गर्मियों में दूध जल्‍दी खराब हो जाता है तो ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान रखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik