Kitchen Hacks: रसोई में कई बार ऐसे छोटे-छोटे काम आ जाते हैं, जिनके लिए चिमटे की जरूरत पड़ती है। कभी गर्म पानी से उबला अंडा निकालना हो, तो कभी गर्म आलू या कोई दूसरी चीज पकड़नी हो। ऐसे में बार-बार हाथ जलने का डर बना रहता है। अगर आपके घर में भी पुराना रबर वाला पाइप और कुछ बेकार चम्मच पड़े हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय एक काम की चीज बना सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी क्या, तो आपको बता दें कि इन दोनों की मदद से घर पर छोटा-सा DIY चिमटा तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने का प्रोसेस।

बॉयल एग और आलू को पकड़ने के लिए बनाएं चिमटा

हम में से कई लोग सुबह के समय उबले हुए अंडे खाना पसंद करते हैं। इसके लिए हम घर पर ही अंडे उबालते हैं, लेकिन एक दिक्कत जो अक्सर हर किसी के सामने आती है, वह है गर्म पानी से इन्हें सुरक्षित बाहर निकालना। यही समस्या उबले हुए आलू या अन्य चीजों को गर्म पानी से निकालने के दौरान भी आती है। अगर आप इस परेशानी का परमानेंट इलाज निकालना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीके से चिमटा बना सकती हैं।

Image Cedit-ai

घर पर चिमटा कैसे बनाएं?

अक्सर लोग गर्म चीजों को निकालने के लिए बड़े चम्मच या करछी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कभी-कभी चीजें फिसलकर गिर जाती हैं। आप बेकार रबर पाइप और दो चम्मच की मदद से आप कमाल का और मजबूत किचन टूल बना सकती हैं। यह जुगाड़ आपके बेहद काम आएगा। जानें तरीका-

Image Credit-a

  • चिमटा बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटा रबड़ वाली पाइप लें।
  • इसके बाद इसके दोनों कोने को आग में गर्म करके ढीला करें।
  • फिर इसके दोनों कोने में स्टील का चम्मच फंसाएं।
  • इसके बाद प्लास से दबाएं ताकि रब के जोड़ से चम्मच फिक्स हो जाए।
  • यही प्रक्रिया दूसरी तरफ भी करें। चिमटा बनकर तैयार है। 
  • अब आप इसका इस्तेमाल किचन के कामों में आसानी से कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Reuse Ideas: न स्टूल फेंकना पड़ेगा, न पुरानी टी-शर्ट!  दोनों को मिलाकर मिनटों में बनाएं Storage Basket

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit-main (ai)