खाने के साथ अगर कुछ चटपटा मिल जाए तो साधारण दाल-रोटी का स्वाद भी दोगुना हो जाता है। इसके लिए आमतौर पर लोग चटनी बनाते समय बनाते हैं, जिसमें धनिया, पुदीना, टमाटर या इमली का ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आपने कभी कच्चे पपीते की चटनी खाई है? बता दें कि कच्चे पपीते से बनी चटनी स्वाद में खट्टी, तीखी और हल्की मीठी होती है। इसकी खास बात यह है कि इसे आप किचन में रखे मसालों को मिलाकर आसानी से तैयार कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कच्चे पपीते से बनने वाली चटनी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

कच्चे पपीते की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

कच्चे पपीते की चटनी बनाने के लिए नीचे बताई गई चीजों को इकट्ठा करें। इसकी मदद से आप स्वादिष्ट चटनी तैयार कर सकती हैं। जानें जरूरी सामाग्री-

  • 1 छोटा- कच्चा पपीता
  • 2- हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा- अदरक
  • 5-6- लहसुन की कलियां
  • 1/2 चम्मच- जीरा
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1/2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच- गुड़
  • 2 चम्मच- नींबू का रस
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • 1 चम्मच- नींबू का रस (ऑप्शनल)

कच्चे पपीते से चटनी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले कच्चे पपीते को अच्छी तरह धो लें। अब इसका छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। पपीते के बीज निकाल दें।
  • ध्यान रखें कि पपीता पूरी तरह कच्चा और सख्त होना चाहिए, पका हुआ पपीता इस्तेमाल न करें।
  • एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें कटे हुए पपीते के टुकड़े डाल दें। इन्हें 8-10 मिनट तक उबालें, ताकि पपीता नरम हो जाए। इसके बाद पानी छानकर पपीते को ठंडा होने दें।
  • अब मिक्सर जार में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, जीरा और हरा धनिया डालें। इसमें उबला हुआ पपीता, नमक, लाल मिर्च और गुड़ मिलाकर दरदरा पीस लें।
  • तैयार मिश्रण को एक कटोरी में निकालें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह चला लें। आपकी खट्टी-तीखी पपीते की चटनी तैयार है।

कच्चे पपीते से बनी चटनी किसके साथ सर्व करें?

इस चटनी को आप गरमा-गरम पराठे, दाल-चावल, खिचड़ी, पूरी और पकौड़ों के साथ खा सकती हैं। इसका चटपटा स्वाद खाने का मजा बढ़ा देगा। अगर चटनी बच जाए तो इसे साफ, सूखे और एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें और साफ चम्मच से निकालें।

इस चटनी को आप सामान्य दिनों के साथ-साथ मेहमानों के आने पर भी बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Shutterstock, ai