रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को तोहफा देते हैं, लेकिन इस बार सरकार की ओर से भी महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। त्योहार के दौरान घर जाते समय महिलाओं को यात्रा में परेशानी न हो, इसलिए एक तरफ जहां फ्री बस सेवा मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपने भाई के घर या मायके जाने की तैयारी कर रही हैं, तो सरकार की ओर से मिलने वाली इन सुविधाओं के बारे में जरूर जान लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
1- यूपी में बहनों को क्या तोहफा मिला?
उत्तर प्रदेशन परिवहन निगम के अनुसार जिन जगहों से सवारी अधिक यात्रा के लिए निकलेगी, वहां से ज्यादा रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में भी यह सुविधा लागू होगी। यहां संचालित 100 E-Bus में भी महिलाओं को फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा।
- 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं सभी रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा कर पाएंगी।
- इस बार सफर का सबसे अच्छा फायदा यह है कि बहनें अपने मेल सहयोगी के साथ भी फ्री में यात्रा कर सकती हैं। इसका अर्थ है कि बहन अकेले नहीं, बल्कि अपने साथ पति या किसी पुरुष रिश्तेदार को भी बिना किराया दिए ले जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई के लिए घर पर बनाना चाहती हैं राखी, ये 5 Unique DIY स्टाइल आ सकते हैं काम... हर कोई करेगा तारीफ
2- दिल्ली में महिलाओं को क्या मिला तोहफा?
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता इस बार बहनों के लिए खास योजना शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने रक्षाबंधन पर अपनी मासिक दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये डाले जाएंगे।
26 अगस्त से इस योजना के अप्रूवल लेटर बंटने शुरू हो गए हैं।
1 सितंबर से 2026 से महिलाओं के बैंक खाते में पैसे आने भी शुरू हो जाएंगे।
3- राजस्थान में महिलाओं को क्या मिला तोहफा?
राजस्थान में रक्षाबंधन पर घर जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं के लिए बस का सफर फ्री किया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त को रात 12 बजे से लेकर 29 अगस्त की रात 11.59 बजे तक मिलेगी। आपको राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) में फ्री में यात्रा करने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले ही 1100-1100 रुपये रक्षाबंधन तोहफे के रूप में ट्रांसफर किए गए हैं।
4- मध्य प्रदेश में क्या मिला तोहफा?
मध्य प्रेदश में राखी पर बहनों को 250 रुपये का तोहफा मिला है। यह तोहफा पहले ही उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है। हर महीने उन्हें 1500 रुपये मिलते थे।
- हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की राशि के साथ 250 रुपये और मिलने से इस बार कुल 1750 रुपये खाते में आए।
5- छत्तीसगढ़ में क्या मिला तोहफा?
वंदना योजना की किस्त छत्तीसगढ़ में पहले ही महिलाओं को भेज दी गई है। ऐसा बहुत कम होता है, जब किस्त पहले आए। राखी के तोहफे के तौर पर सरकार ने 31वीं किस्त पहले ही जारी कर दी थी।
- पात्र महिलाओं के खाते में 1000 रुपये इस योजना के तहत भेजे गए हैं।
- योजना का लाभ विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को मिलता है।
6- हरियाणा में क्या मिला तोहफा?
इस बार राखी पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं के साथ-साथ बच्चों की यात्रा भी फ्री कर दी है। महिलाएं अपने बच्चों के साथ बस में फ्री में सफर कर सकती हैं।
- 15 साल तक के बच्चों को महिला अपने साथ मुफ्त ले जा सकती है।
- 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त बस सेवा।
7- उत्तराखंड में क्या मिला तोहफा?
यहां की महिलाओं के लिए सबसे अच्छा फ्रायदा यह है कि उन्हें एसी बस में फ्री में सफर करने का मौका मिल रहा है। अब बहनों को बस की कैटेगरी देखकर ज्यादा किराया देने की चिंता नहीं रहेगी।
- 28 अगस्त से 29 अगस्त रात तक मुफ्त बस यात्रा मिलेगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock
