राखी के दिन घर में चहल-पहल रहती है और किचन में भी पूरे दिन कुछ न कुछ बनता ही रहता है। खासकर राखी पर जब भाई-बहन और रिश्तेदार घर आते हैं, तब केवल घर में ही नहीं बल्कि बाहर से भी खाना ऑर्डर किया जाता है, लेकिन अक्सर मेहमानों के जाने के बाद काफी खाना बच जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि इसका क्या किया जाए। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बचे हुए खाने को फेंकने के बजाय उसे थोड़ी समझदारी से दोबारा इस्तेमाल करने के टिप्स बताएंगे।
1- बचे हुए समोसे से बनाएं चटपटा नाश्ता
राखी पर मेहमानों के लिए समोसे मंगवाए थे और अब उन्हें खाने का मन नहीं कर रहा है, तो इसका चाट बना सकती हैं। समोसे को छोटे टुकड़ों में तोड़कर चाट बनाकर खाना, आपको भी टेस्टी लगेगा। इसके अलावा प्याज, टमाटर और मसालों के साथ भूनकर भी एक झटपट नाश्ता भी तैयार किया जा सकता है।
- समोसा चाट
- ब्रेड में डालकर समोसा सैंडविच
- समोसा भेल
2- बची हुई पूरी से क्या बनाएं?
अगर राखी पर आपने मेहमानों के लिए पूरी बनाई थी, लेकिन अब बहुत ज्यादा बच गई है, तो इन्हें फेंकने के बजाय कुछ आसान डिश बनाकर खा सकती हैं। इसके लिए आपको पूरियों को छोटे टुकड़ों में काटकर चटपटा नाश्ता बनाया जा सकता है, तो वहीं सब्जियों और मसालों के साथ मिलाकर इसे नया स्वाद भी दे सकती हैं।
- पूरी चाट बनाएं- पूरी के टुकड़ों पर दही, चटनी, प्याज, सेव और मसाले डालकर खाया जा सकता है।
- पूरी पोहा बनाएं- पूड़ियों को छोटे टुकड़ों में काटकर प्याज, टमाटर और मसालों के साथ भूनकर खाया जा सकता है।
- पूरी उपमा बनाएं- पूरियों को मिक्सी में पीसकर सब्जियों और हल्के मसालों के साथ उपमा बनाया जा सकता है।
3- बचे हुए ब्रेड पकोड़े से क्या बनाएं?
राखी पर चाय के साथ ब्रेड पकोड़े खाने को दिए थे और अभी तक बचे हुए हैं, तो इसमें थोड़ा बदलाव करेंगी, तो फिर से खाने का मन हो जाएगा। ध्यान रखें कि अगर इनमें से खराब गंध आ रही है, तो यूज न करें।
इसे भी पढ़ें- Curdled Milk Uses: दूध फटने पर हर बार पनीर क्यों बनाना? इन 3 तरीकों से करें इसका स्मार्ट इस्तेमाल
- ब्रेड पकोड़ा चाट
- पकोड़ा मसाला
- ब्रेड पकोड़ा को काटकर बेसन में रोल करें और तल लें।
4- बची हुई पकौड़ियों से क्या बनाएं?
त्योहार पर प्याज और आलू की पकौड़ियां बच गई हैं, तो इन्हें अगले दिन सीधे खाने की जगह थोड़े मसालों और ग्रेवी के साथ नया स्वाद दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Appe Pan Recipes: लिट्टी-चोखा से चॉको लावा केक तक, अप्पे पैन में बनाएं ये 5 लाजवाब डिशेज
- पकौड़ा कढ़ी
- पकौड़ा चाट
- मसाला पकौड़ा
- पकौड़ा ग्रेवी
- रोटी के साथ पकौड़ा रोल
इससे आप समझ गए होंगे कि अगर आप बचे हुए खाने में थोड़ा बदलाव करेंगे, तो फिर से इसे खाने का मन हो जाएगा। इसलिए, खाना-फेंकने की बजाय इसे कैसे खाया जा सकता है, उसके तरीकों पर ध्यान दें। जैसे आप बची हुई दाल से पराठा बना सकती है, तो वहीं चावल का यूज आप लेमन राइस और राइस पकोड़ा बनाने में भी कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
