राखी पर हर बार भाई ही आपको तोहफा दे, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आपका भाई छोटा है और अकेले हॉस्टल में रहता है, इस बार उसे एक छोटा-सा फूड हैम्पर देकर सरप्राइज कर सकती हैं। घर से दूर रहने वाले भाई को अक्सर अपनी मां और बहन के हाथ के बने खाने की याद आती है। ऐसे में आपके हाथ से बनी छोटी-सी चीज भी उसके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जिसे आप उसे पैक करके दे सकती हैं।
1- मसाला चिवड़ा
ये ऐसी चीज है, जिसे आपका भाई कभी भी खा सकता है। सुबह का नाश्ता और या शाम के चाय के साथ कुछ खाना हो, इसका स्वाद हमेशा फ्रेश रहता है। इसे टेस्टी बनाने के लिए मूंगफली, भुना चना, करी पत्ता, नमकीन और हल्के मसाले डाल सकती हैं।
कैसे पैक करें?
- अगर आप चाहती हैं कि यह जल्दी खराब न हो, तो देने से पहले इसे कसी अच्छे एयरटाइट डिब्बे में भर दें।
- डिब्बे में ऊपर की तरफ थोड़ा स्पेस छोड़ दें, ताकि ढक्कन अच्छे से बंद हो जाए।
- चाहे, तो आप डिब्बे में छोटा-छोटा पाउच बनाकर डालें, ताकि हर बार पूरा डिब्बा खोलने चिवड़ा खराब न हो।
- भाई को बताएं कि इसे हमेशा साफ और सूखे हाथों से निकालें।
2- नमकीन शंकरपाली
जिस तरह कुछ महिलाएं मीठी शंकरपाली बनाती है, उसी तरह नमकीन शंकरपाली भी बनती है। यह हॉस्टल के लिए सबसे अच्छा स्नैक है। हल्की भूख लगने पर आपका भाई अगर बाहर की चीजें खाता है, तो उसकी जगह वह इसे खा सकता है।
इसे भी पढ़ें- ड्राई फ्रूट्स, शुद्ध देसी घी और शाही स्वाद...सूरत की 'घारी' क्यों है इतनी खास?
कैसे पैक करें?
- अगर आपके पास जिप पाउच है, तो बेस्ट हो सकता है, क्योंकि इसमें यह जल्दी खराब नहीं होते।
- इसके अलावा आप इसे किसी अच्छे डिब्बे में भी बांधकर दे सकती हैं।
- अगर आपके भाई के पास बैग में ले जाने का स्पेस नहीं है, तो किसी पॉलीथीन में बांधकर दे दें। वह इसे हॉस्टल में जाकर किसी डिब्बे में रख सकता है।
3- सूखे मसाले वाले मखाने
मखाना ऐसी चीज है, जो हेल्दी भी है और खाने में भी स्वाद लगती है। इसके लिए आप मखाने को धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें। अपनी पसंद के सूखे मसाले डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। कुछ लोग बिना मसाले वाले मखाने भी खाना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- सावन के सोमवार के लिए 4 आसान और स्वादिष्ट फलाहारी रेसिपी
कैसे पैक करें?
- कभी भी मखाने भूनने के बाद इसे तुरंत पैक न करें। इससे सारी मेहनत खराब हो जाएगी।
- आप इसे ठंडा होने दें, इसके बाद किसी जिप-लॉक पाउच या डिब्बे में भरें
- मखाने भूनते समय ही नमक मिला दें, ताकि नमी होने पर मखाने को आप अच्छे से पका सकें।
इन चीजों के अलावा आप अपने भाई को घर के बने पापड़ और गुजिया भी पैक करके दे सकती हैं। पापड़ को पका कर दें, ताकि आपके भाई को इसे हॉस्टल में तेल में तलने की जरूरत न पड़े।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
