दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में मम्मियां रात को सोने से पहले बच्चों के साथ-साथ घर के बड़े-बुजुर्गों को भी दूध पीने के लिए देती हैं। मगर कई बार बच्चे और बड़े इसे देखते ही आनाकानी करने लगते हैं या इससे दूर भागते हैं। अगर आपके घर के लोग भी दूध देखते ही मुंह सिकोड़ने लगते हैं, तो एक बार केसर बादाम प्रीमिक्स जरूर बना लें। इस पाउडर को जब दूध में मिक्स करके देंगी, तो बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी मिनटों में गिलास खाली कर देंगे। साथ ही आपके बिना बार-बार कहे भी वे खुद दूध पीने के लिए दौड़े चले आएंगे। नीचे लेख में शेफ मधुस्मिता से जानें इस पाउडर को बनाने की आसान रेसिपी।

केसर बादाम प्रीमिक्स बनाने की रेसिपी (Kesar Badam Premix Powder Recipe)

  • प्रीमिक्स पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को गर्म पानी में एक रात पहले भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह इसका छिलका निकालकर थाली में फैलाकर अच्छे से सूखा लें।

  • इसके बाद सूखे हुए बादाम को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने के लिए भूनें। फिर इसे प्लेट में निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • आगे की प्रक्रिया के लिए बादाम, केसर, इलायची पाउडर और मिश्री को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। रंग और स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें मिल्क पाउडर डाल सकती हैं।
  • अब इसे सूखे और साफ चम्मच से चलाकर चेक करें कि पाउडर अच्छे से पीस गया है या नहीं। अगर सामग्री बारीक नहीं हुई है, तो एक बार और चलाएं। इसके बाद इसे कटोरे में पलटें और दो-तीन मिनट के लिए छोड़ें।

  • इसके बाद तैयार पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें। साथ ही जब भी दूध पीने के लिए देने जाएं, तो इसमें 1-2 चम्मच यह पाउडर मिलाएं। इतना ही नहीं बल्कि आप चाहें, तो इसे दूध में डालकर दो-तीन बार उबाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- रेस्टोरेंट स्टाइल 'मशरूम बॉल्स' बनाने की रेसिपी पढ़ें यहां, बनाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय

अगली बार जब आपका बच्चा दूध पीने से इंकार करें, तो इस पाउडर को बनाकर ट्राई करें। इसके स्वाद से बच्चा गट-गट करके पूरा गिलास खाली कर देगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखिका- दीक्षा प्रियदर्शिनी

Image Credit- Sakhi, Magnific