गुजरात का पारंपरिक खमन ढोकला अब हर घर में बनने लगा है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी है। अक्सर लोग घर पर ढोकला बनाने से इसलिए कतराते हैं, क्योंकि इसके लिए खमीर उठाना पड़ता है या फिर यीस्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन अब आप बिना घंटों इंतजार किए भी बाजार जैसा रुई जितना स्पंजी और रसीला ढोकला सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। जी हां इस लेख में हम आपको इसकी खास रेसिपी बताएंगे...
खमीर उठाएं बिना 10 मिनट में बनाएं टेस्टी ढोकला
सुबह के नाश्ते की जल्दी हो या शाम की चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन, ढोकला एक बेस्ट और इंस्टेंट रेसिपी है। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री और सबसे आसान तरीका।
Instant Steamed Soft Dhokla Recipe Recipe Card
बिना यीस्ट और बिना घंटों खमीर उठाए घर पर बनाएं बाजार जैसा हल्का, जालीदार और सॉफ्ट ढोकला। यह सिर्फ 10 मिनट में भाप में तैयार हो जाएंगा।
- Total Time :15min
- Preparation Time : 5min
- Cooking Time : 10
- Servings : 4
- Cooking Level : Medium
- Course: Breakfast
- Calories: 175
- Cuisine: Indian
- Author: Nikita Sharma
सामग्री
- बैटर के लिए सामाग्री - 1 कप बेसन
- 2 चम्मच सूजी
- आधा कप ताजा दही
- आधा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- 1 चम्मच चीनी
- चुटकी भर हल्दी और 1 बड़ा चम्मच तेल
- घोल को स्पंजी बनाने के लिए - आधा चम्मच बेकिंग सोडा। खट्टा-मीठा तड़का और गार्निशिंग के लिए- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच राई
- 2 से 3 कटी हरी मिर्च
- थोड़े कढ़ी पत्ते
- 1 चम्मच चीनी
- आधा कप पानी
- नींबू का रस
- बारीक कटा हरा धनिया और कद्दूकस किया ताजा नारियल।
विधि
- Step 1 :
एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बेसन और सूजी को छलनी से छान लें। अब इसमें दही, पानी, स्वादानुसार नमक, चीनी, चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच तेल और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें। इसे 2 से 3 मिनट तक फेंटें ताकि स्मूथ और गाढ़ा घोल बने।
- Step 2 :
अब ढोकला पकाने वाले टिन या गहरी प्लेट में थोड़ा सा तेल लगाकर चारों तरफ ग्रीस कर लें। फिर कढ़ाई या स्टीमर में 2 गिलास पानी डाले। इसे मध्यम आंच पर उबलने दें।
- Step 3 :
जब स्टीमर का पानी उबलने लगे, तब बेसन के बैटर में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डालें। अब इसे एक ही दिशा में मिलाएं। बैटर फूलकर झागदार हो जाएगा।
- Step 4 :
फूले हुए बैटर को बिना देर किए ग्रीस की हुई प्लेट में डालें। अब प्लेट को उबलते हुए पानी वाले स्टीमर में रखें, ढक्कन बंद करें और 10 मिनट के लिए स्टीम होने दें। 10 मिनट बाद चाकू से आप चेक कर सकती हैं। अगर चाकू साफ बाहर आए, तो ढोकला पक चुका है।
- Step 5 :
ढोकले को स्टीमर से निकालकर 5 मिनट ठंडा होने दें, फिर मनचाहे शेप में काट लें।
- Step 6 :
अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता और लंबी कटी हरी मिर्च डालकर चटकाएं। फिर आधा कप पानी, 1 चम्मच चीनी और नींबू का रस डालकर उबाल लें।
- Step 7 :
इस रसीले तड़के के पानी को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ फैलाकर डालें और बारीक हरे धनिये से गार्निश करें। अब आपका ढोकला तैयार है। आप इसे सर्व कर सकती हैं।
ढोकला को एकदम स्पंजी बनाने के सीक्रेट टिप्स
अगर आपका ढोकला हमेशा सख्त हो जाता है या फूलता नहीं है, तो परेशान होने के बजाय कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -
- बेसन में ज्यादा हल्दी डालने से बेकिंग सोडा रिएक्शन करता है। इससे ढोकले पर लाल-भूरे धब्बे पड़ जाते हैं। इसलिए हल्दी लिमिटेड ही रखें।
- बेकिंग सोडा मिलाने के बाद बैटर को ज्यादा देर तक बाहर न रखें, वरना उसकी गैस निकल जाएगी और ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा।
- बेसन को इस्तेमाल करने से पहले छलनी से अच्छी तरह छान लें। ऐसा करने से गुठलियां नहीं बनतीं हैं।
- बेसन और पानी का घोल बनाते समय उसे कम से कम 3-4 मिनट तक एक ही दिशा में फेंटें।
- बैटर में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल सकती हैं, इससे ढोकला अंदर से सूखा-सूखा नहीं लगता है।
यह भी पढ़ें: बिना दही के स्पंजी ढोकला कैसे बनाएं, जानें क्या है सस्ता और आसान तरीका?
निष्कर्ष : बिना खमीर उठाए और बिना यीस्ट के अगर आप भी कम समय में घर पर बाजार जैसा टेस्टी ढोकला बनाना चाहती हैं, तो 10 मिनट में बनने वाला यह इंस्टेंट खमन ढोकला रेसिपी आजमा सकती हैं। यह घर में आएं अचानक मेहमानों को खिलाने के लिए बेस्ट हो सकता है। तड़के के खट्टे-मीठे पानी के साथ आप इसे सर्व कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
-1791360023091_m.webp)