Pressure Cooker Cleaning Tips: रसोई में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में होता है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने के बाद साफ करना कई बार झंझट भरा हो जाता है। खासकर कुकर के ढक्कन पर दाल, सब्जी या मसालों के छींटे पड़ जाएं तो उसे बार-बार धोना पड़ता है। कई बार ढक्कन के छोटे-छोटे हिस्सों में गंदगी भी जमा हो जाती है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि कुकर का ढक्कन बार-बार गंदा न हो और उसकी सफाई का काम भी कम हो जाए, तो घर में रखे पुराने सूती कपड़े वाला जुगाड़ लगा सकती हैं। इसके लिए आपको कपड़े के बीच में कैंची से काटने की जरूरत पड़ेग। नीचे लेख में पढ़ें तरीका।

सूती कपड़े से तैयार करें कुकर के ढक्कन का कवर

सूती कपड़े से प्रेशर कुकर का कवर बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बाजार से कुछ खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे जानें प्रोसेस-

Image Credit-ai

  • इस आसान तरीके को अपनाने के लिए सबसे पहले घर में मौजूद किसी पुराने लेकिन साफ सूती कपड़े को लें। आप चाहें तो रसोई में इस्तेमाल होने वाला सूती कपड़ा भी ले सकती हैं।
  • अब इसे कुकर के ढक्कन के आकार के हिसाब से फैलाएं। कपड़ा इतना बड़ा होना चाहिए कि ढक्कन पूरा ढक जाए।
  • अब कपड़े को कुकर के ढक्कन पर रखकर उसके हैंडल और सीटी वाले हिस्से की जगह का अंदाजा लगाएं।
  • इसके बाद सीटी और हैंडल वाले हिस्से पर कैंची की मदद से गोल और सीधे आकार में छोटा सा कट लगाएं, ताकि कवर ढक्कन पर सही तरह से फिट हो सके।
  • ध्यान रखें कि कट बहुत बड़ा न हो और कपड़े का कोई हिस्सा कुकर के वाल्व या सीटी में न फंसे।
  • प्रेशर कुकर के ढक्कन का कवर बनकर तैयार है।
  • इस कवर को आप दाल-चावल या सब्जी बनाते समय कुकर के ढक्कन को बंद करने के बाद उसके ऊपर लगा दें, जैसा तस्वीर में दिखाया गया है।

कवर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

इस जुगाड़ को अपनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सूती कपड़े को जलते गैस चूल्हे पर रखे या प्रेशर में चल रहे कुकर के ऊपर इस्तेमाल न करें। इससे कपड़ा गर्म होकर जल सकता है या भाप निकलने का रास्ता बाधित हो सकता है। कुकर ठंडा होने और पूरी तरह प्रेशर निकल जाने के बाद ही इस कपड़े को ढक्कन पर लगाएं।

Image Credit-hezindagi

इसे भी पढ़ें-

इस तरह आप पुराने सूती कपड़े का दोबारा इस्तेमाल करके कुकर के ढक्कन को धूल और गंदगी से बचाने के लिए एक आसान कवर तैयार कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- Ai