हर साल लाखों लोग ताजमहल देखने के लिए देश-विदेश से आते हैं। यह भारत में पर्यटन का सबसे खास स्थल है। आगरा का नाम आते ही, हर किसी के दिमाग में सबसे पहले ताजमहल का नाम ही आता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह एक खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारक है, जिसे प्यार की निशानी के रूम में बनाया गया था। आगरा में आने वाले पर्यटक का पूरा फोकस केवल ताजमहल पर ही होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यहां ऐसी और भी जगहें हैं, जो अपने पुराने इतिहास के लिए जाना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आगरा की फेमस जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

आगरा किला

ताजमहल देखने के बाद वापस आपको भी लग रहा है कि आगरा में कुछ नहीं है, तो आगरा किला देखने का प्लान बना सकती हैं। बताया जाता है कि इसका निर्माण 1565 ई. में करवाया गया था। इस किले से आपको ताजमहल का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलेगा। पहले ताजमहल बना था, इसके बाद किले का निर्माण हुआ था। इसमें मुगल वास्तुकला का शानदार झलक देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें- ताजमहल देखने के बाद जरूर खाएं आगरा की मशहूर 'चिम्मनलाल पूड़ी', खाते ही बार-बार आने का करेगा दिल

अकबर का मकबरा

यह जगह सिकंदरा में स्थित है। यह आगरा से लगभग 4 किमी दूर स्थित है। यह मुगल सम्राट अकबर का समाधि स्थल है। इसका निर्माण अकबर ने शुरू कराया था, लेकिन उनकी मौत हो गई, जिसके बाद जहांगीर ने काम पूरा करवाया। यह 1605 में बना था और इसे भी आगरा की सबसे खूबसूरत धरोहर में से एक माना जाता है। अगर आप आगरा जा रही हैं, तो आपको इस सालों पुराने मकबरे को भी देखने जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: आगरा जाएं तो एक बार जरूर खाएं रामबाबू के फेमस पराठे, वैरायटी के साथ मिलेगा एकदम घर जैसा स्वा

एतमादुद्दौला का मकबरा

इस जगह को बेबी ताज के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण ताजमहल से भी पहले हो गया था। यह 1628 तक बनकर तैयार हो गया था। इसके बाद 1632 में ताजमहल बनकर तैयार हुआ। माना जाता है कि इसे देखकर ही ताजमहल के डिजाइन की प्रेरणा मिली थी। इस मकबरे की नक्काशी और कला भी ताजमहल की तरह ही बेहद खूबसूरत है। यहां भीड़ भी ज्यादा नहीं होती, इसलिए आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

फतेहपुर सिकरी, जामा मस्जिद आगरा और चीनी का रौजा भी आगरा की खूबसूरत जगह में से एक है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific