गुजरात से घूमने का प्लान बना रहे यात्री इस समय ठंडी जगहों के बारे में सर्च कर रहे हैं। तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस भरे मौसम में अगर आप अच्छी जगहों पर घूमने नहीं निकले, तो यात्रा खराब हो सकती है। कपल्स के लिए सही लोकेशन का चयन करना और भी ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि वह कभी-कभी ही एक साथ ट्रिप प्लान कर पाते हैं। अगर आप जून में भागदौड़ भरी जिंदगी से से दूर शांत और ठंडी जगह पर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात के पास ठंडी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अहमदाबाद से माउंट अबू की दूरी
अहमदाबाद से माउंट अबू लगभग 5 घंटे की दूरी पर ही स्थित है। अगर आप अपनी गाड़ी से जाती हैं, तो आराम से 5 घंटे में इस पहाड़ी जगह पर जा सकती हैं। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, जहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में यहां पर्यटकों की भीड़ ज्यादा होती है। आप बस से भी यहां पहुंच सकती हैं। ट्रेन से जाने का सोच रही हैं, तो पहले जयपुर पहुंचना होगा।
इसे भी पढ़ें- आपको भी लगता है सूरत में नहीं है घूमने के लिए अच्छी जगह? इन लोकेशन के बारे में एक बार जान लें
विल्सन हिल्स
कई लोगों को इस जगह के बारे में नहीं पता। यह खूबसूरत जगह गुजरात में ही स्थित है। यहां अहमदाबाद से लगभग 5 घंटे में पहुंच जाएंगी। सूरत से पहुंचने में आपको लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग जाएगा। यह एक शांत हिल स्टेशन है, जहां हरियाली की वजह से मौसम ठंडा रहता है। भीड़ भी कम होती है।
माथेरन
गुजरात के आस-पास अगर ठंडी जगह ढूंढ रही हैं, तो माथेरन भी जा सकती हैं। गुजरात बॉर्डर से करीब 5 घंटे की दूरी पर है। यहां का पूरा माहौल शांत और प्रदूषण मुक्त है। इस जगह की खास बात यह है कि हर साल यहां लाखों पर्यटक दूर-दूर से आते हैं, लोगों की यह सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह में से एक है। यह जगह महाराष्ट्र में स्थित है। कपल्स के लिए यह रोमांटिक जगह है, क्योंकि पूरे साल यहां का मौसम ठंडा रहता है।
इसे भी पढ़ें- गुजरात का इतना सस्ता टूर पैकेज कहीं और नहीं मिलेगा आपको, जानें IRCTC के साथ सफर में यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?
इन जगहों के अलावा आप सापुतारा और पोलो वन जा सकती हैं। ये दोनों ही जगह गुजरात में हैं और हरे-भरे वातावरण की वजह से यहां आपको ठंडक मिलेगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
