हमारे यहां भारत में कई तरह की चीजें खाई और बनाई जाती हैं। यहां वेज और नॉनवेज लवर्स को कई सारे ऑप्शंस मिल जाते हैं। नॉनवेज की बात करें तो बिरयानी एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। चाहे कोई खास मौका हो, वीकेंड की पार्टी हो या फिर घर में कुछ अलग बनाने का मन हो, मटन बिरयानी लोगों की पसंदीदा होती है, लेकिन अक्सर घर में बिरयानी बनाते समय सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन इसमें होती है कि कितने लोगों के लिए कितना मटन और चावल यूज करना चाहिए?
अगर आपको 3 लोगों के लिए मटन बिरयानी बनाना है तो अब आपको कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है। हम आपको परफेक्ट रेशियो बताने जा रहे हैं। इससे आप हिसाब से मटन बिरयानी बना पाएंगी। आइए जानते हैं-
3 लोगों के लिए कितना मटन लें?
अगर आपकी न बहुत ज्यादा डाइट है और न ही आप बहुत कम खाती हैं तो 3 लोगों के लिए करीब 500 से 600 ग्राम मटन सही रहेगा। मटन में बोन ज्यादा होते हैं। ऐसे में अगर आप मटन खरीद रही हैं तो 600 ग्राम ही लें।
यह भी पढ़ें- Chicken Dishes: दुनिया भर में फेमस हैं भारत के ये 6 लाजवाब चिकन व्यंजन, घर पर ट्राई करें ये रेसिपी
कितना चावल डालना चाहिए?
अब चवाल की बात करें तो आप 600 ग्राम मटन में 350 ग्राम चावल यूज कर सकती हैं। जब ये कुक हाेगी तो इसकी क्वांटिटी बढ़ जाएगी। आप चाहें तो 400 ग्राम तक भी चावल ले सकती हैं।
क्या है परफेक्ट रेशियो?
3 लोगों के लिए एक परफेक्ट रेशियो कुछ इस तरह हो सकता है-
- मटन- 600 ग्राम
- चावल- 350 या 400 ग्राम
इस रेशियो में बिरयानी में मटन और चावल दोनों का स्वाद अच्छी तरह से आता है।
यह भी पढ़ें- Most Expensive Dosa: हैदराबाद में मिलता है भारत का सबसे महंगा 'गोल्डन डोसा', 24 कैरेट सोने की चढ़ी होती है परत
ये भी है जरूरी
बिरयानी का स्वाद सिर्फ क्वांटिटी में चावल और मटन लेने से नहीं आता है। इसके लिए अच्छी क्वालिटी वाला चावल और फ्रेश मटन ही लें। लंबे दाने वाले चावल का इस्तेमाल करने से बिरयानी बहुत अच्छी बनती है।
चावल को पहले भिगोना न भूलें
बिरयानी बनाने से पहले चावल को कम से कम 30 से 45 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें। इससे चावल के दाने खिले-खिले नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- मूंग दाल के लड्डू बनाते समय सख्त हो गए हैं? जानें इन्हें दोबारा सॉफ्ट करने का आसान तरीका
मसालों पर भी दें ध्यान
अगर मटन और चावल का रेशियो सही हो लेकिन मसाले ज्यादा या कम हो जाएं, तो बिरयानी का स्वाद बिगड़ सकता है। इसलिए 3 लोगों के लिए बिरयानी बनाते समय दही, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और साबुत मसालों का सही मात्रा में इस्तेमाल करें। अगर आप बहुत ज्यादा मसाले डाल देंगी तो इससे मटन का स्वाद बिगड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Achari Aloo Recipes: लंच और डिनर का स्वाद बढ़ा देगी अचारी आलू की ये रेसिपी, नोट करें इसे बनाने के 3 धांसू तरीके
ताे अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि मटन बिरयानी बनाते समय क्वांटिटी को लेकर कन्फ्यूजन रहती है, तो हमने आपको परफेक्ट रेशियो बताया है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
