हम सभी को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। मौसम कोई भी घुमक्कड़ी के शौकीन बैग पैक करते हैं और निकल जाते हैं। मॉनसून में हमारे देश की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में लोग ऐसी ही जगह जाना पसंद करते हैं जहां हर तरफ हरियाली हो, झरने बह रहे हों और नेचर के खूबसूरत नजारों को करीब से देखा जा सके। अगर आप भी किसी ऐसी ही जगह के तलाश में हैं, तो मध्य प्रदेश से बेहतरीन जगह क्या ही हो सकती है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में मॉनसून के टाइम एक अनोखी ट्रेन चलती है। खास बात तो ये है कि ये ट्रेन लाेगों को एक से दूसरी जगह तक ले जाने के लिए नहीं बल्कि खूबसूरत नजारों को दिखाने के लिए चलाई जाती है। ये ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड तक जाती है। बारिश में तो इसका सफर किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। अगर आपको भी घूमने फिरने का शौक है तो ये आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं-
क्याें खास है ये ट्रेन?
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में चलने वाली पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन देश की सबसे अनोखी ट्रेनों में से एक है। ये ट्रेन करीब 15 किलोमीटर के रूट पर चलती है। लोग इसमें नेचर का मजा लेने के लिए बैठते हैं। बारिश के मौसम में जब हरियाली चारों ओर फैल जाती है तो सफर और भी खूबसूरत लगने लगता है।
यह भी पढ़ें- यहां होता है दोपहर में शाम का एहसास, धूप का नहीं मिलता नामो निशान; गर्मी के दिनों में जरूर करें दीदार
पातालपानी झरना है सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
इस हेरिटेज ट्रेन में आपको सबसे खास जगह देखने को मिलती है और वो है पातालपानी वॉटरफॉल। ये वॉटरफाल चोरल नदी से बनता है और करीब 300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। बारिश के मौसम में तो पानी का फ्लो काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि झरने के नीचे बने कुंड की गहराई बहुत ज्यादा है, इसलिए इसका नाम पातालपानी पड़ा। हालांकि इसकी गहराई के बारे में कोई पक्की जानकारी किसी को नहीं है।
यह भी पढ़ें- Rajgarh Palace: शाही ठाठ-बाट जैसा लेना है फील, Madhya Pradesh के 350 साल पुराने आलीशान किले में जरूर ठहरें
सफर में कहां-कहां रुकती है ट्रेन?
आपको बता दें कि ये ट्रेन वीकेंड पर चलाई जाती है। इसकी शुरुआत पातालपानी स्टेशन से होती है। सबसे पहले ट्रेन पातालपानी वॉटरफॉल के पास रुकती है, जहां यात्रियों को करीब 50 मिनट तक का समय मिलता है। इसके बाद ट्रेन एक सुंदर पुल के पास लगभग 20 मिनट के लिए रुकती है। यहां से आसपास के पहाड़ और हरियाली का नजारा देखने लायक होता है। फिर ट्रेन कालाकुंड स्टेशन पहुंचती है, जहां यात्री करीब दो घंटे तक समय बिता सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 11,000 फीट की ऊंचाई पर है भारत की आखिरी दुकान, जानें इस अनोखे स्टॉल की दिलचस्प कहानी
कालाकुंड में क्या कर सकती हैं?
कालाकुंड पहुंचकर आप यहां के खूबसूरत नजारे देख सकती हैं। फोटो क्लिक करवा सकती हैं। इसके अलावा कई लोग यहां रील भी बनाते हैं। आप यहां पर लोकल फूड्स का स्वाद भी ले सकती हैं। तो अगर आप भीड़भाड़ से दूर कुछ घंटे शांति में बिताना चाहती हैं, तो ये ट्रिप आपको जरूर पसंद आएगी।
टिकट कितना है और कैसे करें बुकिंग?
इस ट्रेन का टिकट ऑनलाइन आसानी से बुक किया जा सकता है। आप IRCTC, Paytm या MakeMyTrip जैसे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन नंबर 52965 सर्च करके टिकट बुक कर सकती हैं। इस ट्रेन का किराया भी काफी कम है। जनरन कैटेगरी का टिकट करीब 20 रुपये में मिल जाता है। हां बस एसी कोच का टिकट आपको महंगा मिलेगा।
पातालपानी कैसे पहुंचें?
अगर आप दूसरे शहर से आ रही हैं, तो सबसे पहले इंदौर पहुंचना होगा। इंदौर रेलवे स्टेशन पातालपानी से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं इंदौर एयरपोर्ट से इसकी दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। महू से पातालपानी के लिए बस और टैक्सी दोनों ही आसानी से मिल जाती हैं। महू की दूरी पातालपानी से लगभग 8 किलोमीटर है।
यह भी पढ़ें- World Highest Shiva Temple: कैसा होता है दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तक जाने का सफर? पढ़ें खूबसूरत एक्सपीरियंस
आसपास और कहां घूम सकती हैं?
अगर आप इस ट्रिप को थोड़ा और बड़ा बनाना चाहते हैं, तो इंदौर और आसपास की कई जगहें भी देख सकती हैं। जैसे-
- महू
- चोरल
- जानापाव कुटी
- रालामंडल वाइल्डलाइफ सेंचुरी
- राजवाड़ा पैलेस
- सराफा बाजार
- लाल बाग पैलेस
इन जगहों को भी आप अपनी ट्रिप में शामिल कर सकती हैं।
तो अगर आप भी इस बार मॉनसून में कुछ अलग करना चाहती हैं तो मध्य प्रदेश की ये स्पेशल हेरिटेज ट्रेन आपके ट्रिप को यादगार बना देगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Source-https://www.mptourism.com/patalpani-waterfall-place-to-visit-near-indore-in-madhya-pradesh.html (Incredible india)
Image Credit- MP Tourism/indian rail
